CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs SL: सरफराज खान की वापसी से इस खिलाड़ी की बढ़ी मुश्किलें, गॉल टेस्ट में नहीं मिलेगा मौका?

श्रीलंका दौरे के लिए साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में सरफराज खान को टीम इंडिया में मौका मिला है। उनकी वापसी से एक खिलाड़ी की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उसका गॉल में भारत की प्लेइंग XI से पत्ता कट सकता है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Sarfaraz Khan's return could lead to changes in India's middle order.
Sarfaraz Khan's return could lead to changes in India's middle order.

IND vs SL Test Series: 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ WTC के तहत होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में एक के बाद एक दो बदलाव करने पड़े। पहले जसप्रीत बुमराह फिटनेस संबंधी कारणों के चलते सीरीज से बाहर हुए और अब साई सुदर्शन भी इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बुमराह की जगह आकिब नबी को मौका मिला, जबकि साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

सरफराज खान को 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी लेकिन अब वो साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद वापसी करने में कामयाब रहे हैं। सरफराज स्पिन को काफी अच्छा खेलते हैं और इसका फायदा उन्हें श्रीलंका दौरे पर मिल सकता है। वहीं, उनकी वापसी से गॉल टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का समीकरण बदल सकता है और एक खिलाड़ी को अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है। 

सरफराज की वापसी से ध्रुव जुरेल की जगह पर संकट

दरअसल, ऋषभ पंत के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल ध्रुव जुरेल को पिछले कुछ समय से स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खिलाया जा रहा था। हालांकि, उनका प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीतने में नाकाम रहा है।

श्रीलंका XI के खिलाफ अभ्यास मैच में भी जुरेल फ्लॉप रहे और दोनों पारियों में कुल 18 रन ही बना सके। इससे पहले जून में अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनके बल्ले से सिर्फ 6 रन निकले थे। वहीं, पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जुरेल का बल्ला नहीं चला था और उन्होंने चार पारियों में महज 29 रन बनाए थे।

ऐसे में सरफराज खान की टीम में वापसी ध्रुव जुरेल के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। लगातार खराब प्रदर्शन के बीच जुरेल को गॉल टेस्ट की प्लेइंग XI से बाहर बैठना पड़ सकता है, जबकि सरफराज को मिडिल ऑर्डर में मौका मिल सकता है।

सरफराज खान की वापसी से बदलेगा टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर?

भारत के लिए 2024 में टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने अब तक छह टेस्ट में 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई थी। अब साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने एक बार फिर सरफराज पर भरोसा जताया है।

सरफराज खान स्वाभाविक रूप से मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं। ऐसे में अगर उन्हें गॉल टेस्ट की प्लेइंग XI में मौका मिलता है, तो टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में बदलाव देखने को मिल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट सरफराज को सीधे प्लेइंग XI में मौका देता है या ध्रुव जुरेल पर ही भरोसा कायम रखता है। साई सुदर्शन की जगह सरफराज की एंट्री ने मिडिल ऑर्डर में चयन की जंग को जरूर दिलचस्प बना दिया है।

यह भी पढ़ें: IND vs SL: साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, BCCI ने धाकड़ बल्लेबाज को दिया मौका; अब ऐसा है टीम इंडिया का स्क्वाड

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में