CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs SL: साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, BCCI ने धाकड़ बल्लेबाज को दिया मौका; अब ऐसा है टीम इंडिया का स्क्वाड

BCCI ने श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से साई सुदर्शन के बाहर होने की पुष्टि कर दी है। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में सरफराज खान को मौका मिला है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Sarfaraz Khan replaced injured Sai Sudharsan
Sarfaraz Khan replaced injured Sai Sudharsan

Sarfaraz Khan replaces Sai Sudharsan: कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच के समाप्त होते ही BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से साई सुदर्शन के बाहर होने का ऐलान कर दिया। बोर्ड ने बताया कि वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में सरफराज खान को मौका मिला है, जो काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है। 

BCCI ने साई सुदर्शन के बाहर होने की दी आधिकारिक जानकारी 

शनिवार को मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि साई सुदर्शन अपने पैर की चोट से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसी वजह से उनका श्रीलंका दौरे के लिए फिट हो पाना मुश्किल है। इसी वजह से उन्हें बाहर होना पड़ सकता है। अब BCCI ने ही बाएं हाथ के बल्लेबाज के टेस्ट सीरीज से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। 

बोर्ड ने मीडिया रिलीज के माध्यम से बताया कि साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) में मौजूद बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दाएं पैर के अंगूठे में 'स्ट्रेस रिएक्शन' से उबरने में काफी प्रगति की है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर बनाए हुए है। 

श्रीलंका दौरे के लिए सरफराज खान को साई सुदर्शन की जगह मिला मौका 

साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के दावेदारों में सरफराज खान, शेख रशीद, रुतुराज गायकवाड़ और रजत पाटीदार का नाम भी लिया जा रहा था लेकिन BCCI ने सरफराज पर भरोसा जताया है। सरफराज के चयन के पीछे स्पिनर्स को अच्छे से खेलने की काबिलियत मानी जा रही है। इसके अलावा उनका प्रदर्शन भी 2025-26 के रणजी सीजन में अच्छा रहा था, जिसमें उन्होंने नौ पारियों में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए थे।

बता दें कि सरफराज खान ने दो साल पहले अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अभी तक भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं। 28 वर्षीय ने पिछला टेस्ट 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेला था। इसके बाद, उन्हें 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ड्रॉप कर दिया गया था। 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल की सोच पर लगी मुहर! ECB ने शुरू किया मास्टर प्लान, ODI में लौटेगा पुराना रोमांच

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में