ताजा खबर

न ऑस्ट्रेलिया, न भारत और न इंग्लैंड... जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट में कर दिखाया नामुमकिन कारनामा!

टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 149 साल के इतिहास में जो कमाल कभी ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड जैसी टीमें नहीं कर सकी, वो कमाल 10वें नंबर की टीम जिम्बाब्वे ने कर दिखाया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Zimbabwe Creates History in Test Cricket
Zimbabwe Creates History in Test Cricket

Zimbabwe Creates History in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट के 149  साल के इतिहास में ऐसा कारनामा आज तक कोई भी टीम नहीं कर पाई थी। न ऑस्ट्रेलिया, न भारत और न ही इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमें इस मुकाम तक पहुंच सकीं, लेकिन अब जिम्बाब्वे ने ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया को हैरान कर दिया है। 

जिम्बाब्वे का टेस्ट क्रिकेट में अनोखा कारनामा

मैदान पर जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने ऐसा तूफान मचाया कि टेस्ट क्रिकेट का एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। दरअसल, जिम्बाब्वे दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 500 से ज्यादा रन बनाने का ऐतिहासिक कारनामा किया है। इस उपलब्धि के साथ ही जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

149 साल के इतिहास में जिम्बाब्वे बनी असंभव रिकॉर्ड बनाने वाली इकलौती टीम

टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वेका सुनहरा दौर देखने को मिल रहा है। टीम पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन के दम पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन इस बार उसने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। करीब 149 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में आज तक कोई भी टीम यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई थी।

यह भी पढ़े- कितनी अमीर हैं SRH की CEO काव्या मारन? जल्द बनने जा रही हैं दुल्हन, जानिए कितनी है नेटवर्थ

टेस्ट की दोनों पारियों में 500 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम

 जिम्बाब्वे अब एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही उसने अपने नाम एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है, जिसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी दिग्गज टीमें भी अपने नाम नहीं कर सकीं। जिम्बाब्वे का यह प्रदर्शन बताता है कि टीम टेस्ट क्रिकेट में नई पहचान बनाने की राह पर आगे बढ़ रही है।

शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शारजाह में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला रनों के लिहाज से बेहद यादगार बन गया। इस मैच में बल्लेबाजों का ऐसा दबदबा देखने को मिला कि दोनों टीमों ने मिलकर 1500 से ज्यादा रन बना डाले। मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गंवाकर 504 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में भी टीम का बल्ला जमकर बोला और उसने 5 विकेट के नुकसान पर 523 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

पहली पारी में 504 रन और दूसरी पारी में 523 रन बनाए जिम्बाब्वे ने

खास बात यह रही कि जिम्बाब्वे ने 523 रन बनाने के बावजूद अपनी पारी घोषित नहीं की। आखिरकार पांचवें दिन खराब रोशनी के चलते मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि, नतीजा नहीं निकलने के बावजूद जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। इस मुकाबले में कुल छह शतक और एक दोहरा शतक भी देखने को मिला, जिसने इसे टेस्ट क्रिकेट के यादगार मुकाबलों में शामिल कर दिया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में