CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

टीम इंडिया में नहीं मिली वापसी, टूट गया इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का सब्र, कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के लिए पिछले 3 साल तक इंतजार करने के बाद दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 38 साल की उम्र में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

Team India with BGT Trophy
Team India with BGT Trophy

Ajinkya Rahane's retirement from international cricket: भारतीय क्रिकेट के एक अनुभवी खिलाड़ी ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को विराम दे दिया है। करीब तीन साल तक टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे इस दिग्गज ने हर घरेलू टूर्नामेंट में खुद को साबित करने की कोशिश की, लेकिन चयनकर्ताओं का भरोसा दोबारा हासिल नहीं कर सके। लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद अब उनका सब्र जवाब दे गया है और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।

अजिंक्य रहाणे ने 38 वर्ष की उम्र में लिया संन्यास

यहां हम दिग्गज बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 30 जुलाई, गुरुवार को अचानक ही सुबह-सुबह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मुंबई के इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने 15 साल के इंटरनेशनल करियर पर भी विराम लगा दिया है।

सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा, रहाणे ने कहा- करियर खत्म करने का सही समय

सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि 

"ज़िंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज की एक शुरुआत होती है और एक अंत भी। जब वह समय आता है, तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए और आगे बढ़ जाना चाहिए। अपनी बल्लेबाजी में मैंने हमेशा सही टाइमिंग पर भरोसा किया है और उसकी अहमियत को अच्छी तरह समझा है। आज मुझे लगता है कि मेरे लिए भी सही समय आ गया है कि मैं इंटरनेशनल क्रिकेट और क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करूं।"

भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने खेले 195 इंटरनेशनल मैच

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अजिंक्य रहाणे का अभूतपूर्व योगदान रहा है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2011 में वनडे के साथ अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के सफर की शुरुआत की। 2011 में ही टी20 इंटरनेशनल में भी खेलने का मौका मिला जिसके बाद 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया। इसके बाद रहाणे भारतीय टीम में टेस्ट के सबसे प्रमुख बल्लेबाजों में से एक रहे। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट मैचों में 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 188 रन रहा।

यह भी पढ़े- इंग्लैंड क्रिकेट में नए युग की शुरुआत, IPL के सबसे सफल कोच को मिली टेस्ट टीम की कमान

2020-21 में रहाणे ने अपनी कप्तानी में जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

वहीं 90 वनडे मैचों में उन्होंने 2,962 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा रहाणे ने 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 375 रन बनाए। खास बात यह रही कि उन्होंने विदेशों में भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं और 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कप्तान के रूप में टीम इंडिया को ऐतिहासिक सीरीज जीत दिलाकर अपने करियर को एक अलग पहचान दी।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में