CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

इंग्लैंड क्रिकेट में नए युग की शुरुआत, IPL के सबसे सफल कोच को मिली टेस्ट टीम की कमान

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले ही दिनों न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट में कोच पद से हटा दिया था, इसके बाद से ही ईसीबी को नए हेड कोच की तलाश है।

England team's new Test head coach
England team's new Test head coach

England team's new Test head coach: इंग्लैंड क्रिकेट में बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम की जुगलबंदी थमने के बाद अब एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टीम को जल्द ही टेस्ट फॉर्मेट के लिए नया हेड कोच मिलने वाला है। ब्रैंडन मैक्कलम के पद छोड़ने के बाद से ही इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB नए कोच की तलाश में था और अब ऐसा लगता है कि यह तलाश लगभग पूरी हो चुकी है।

स्टीफन फ्लेमिंग होंगे इंग्लैंड के नए टेस्ट हेड कोच- रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंगइंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए हेड कोच बनने जा रहे हैं। हालांकि ECB ने अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं की है, लेकिन ब्रिटिश मीडिया का दावा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है। ECB ने पिछले कुछ दिनों में 53 वर्षीय फ्लेमिंग के साथ कई दौर की बातचीत और इंटरव्यू किए। बोर्ड उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से काफी प्रभावित हुआ है। इसी वजह से उन्हें टेस्ट टीम की कमान सौंपने का फैसला लिया गया है।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5 बार खिताब जीते हैं फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग का नाम क्रिकेट जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 111 टेस्ट मैच खेले और कई वर्षों तक टीम की कप्तानी भी की। इसके अलावा कोच के रूप में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। IPL में उन्होंने करीब 18 सीजन तक कोचिंग की और चेन्नई सुपर किंग्स को कई बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 19 साल का रिश्ता हुआ खत्म

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स और फ्लेमिंग का करीब 19 साल पुराना साथ खत्म हुआ। लगातार तीन निराशाजनक सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने बदलाव का फैसला लिया। इसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि फ्लेमिंग अब इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी बड़ी टीम के साथ नई शुरुआत कर सकते हैं।

फ्लेमिंग ने कईं दिग्गजों को पीछे कर बने हेड कोच के मजबूत विकल्प

इंग्लैंड के लिए भी फ्लेमिंग एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आए। पहले ECB ने एंडी फ्लावर से संपर्क किया था, लेकिन उनके इनकार के बाद बोर्ड ने फ्लेमिंग पर पूरा भरोसा जताया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस रेस में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट और अनुभवी कोच रिचर्ड डॉसन को भी पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- 3 कारण, क्यों मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को करना चाहती है ट्रेड

दिसंबर 2026 से शुरू हो सकता है कीवी दिग्गज का कार्यकाल

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो फ्लेमिंग का कार्यकाल दिसंबर 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से शुरू होगा। लेकिन उनके सामने शुरुआत से ही एक बड़ा फैसला होगा। उन्हें यह तय करना होगा कि टेस्ट टीम की कप्तानी किसे सौंपी जाए।

सबसे बड़ा विकल्प मौजूदा वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक हैं, जिन्हें टेस्ट टीम का भविष्य माना जा रहा है। वहीं दूसरा विकल्प अनुभवी बल्लेबाज जो रूट हैं, जिन्हें अंतरिम कप्तान बनाया जा सकता है। ऐसे में फ्लेमिंग का पहला बड़ा फैसला इंग्लैंड की टेस्ट टीम के भविष्य की दिशा तय कर सकता है।

ईसीबी के ऑफिशियल ऐलान पर हैं सभी की नजरें

अब सभी की नजरें ECB की ऑफिशियल ऐलान पर टिकी हैं। अगर स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम की कमान मिलती है, तो इंग्लैंड एक ऐसे कोच के साथ नई शुरुआत करेगा जिसने कप्तान और कोच दोनों भूमिकाओं में अपनी सफलता साबित की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फ्लेमिंग इंग्लैंड को टेस्ट क्रिकेट में फिर से दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल कर पाते हैं या नहीं।

टैग:England

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 349 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में