CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के साथी बने अजिंक्य रहाणे, संन्यास के बाद इस टूर्नामेंट में दिखाएंगे अपना जलवा; जानें किस टीम के साथ किया करार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पिछले ही दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल के साथ ही सभी तरह की क्रिकेट को अलविदा कहा था।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane will play in the new T20 league: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने पिछले ही दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने संन्यास लेने के कुछ ही दिन बाद अब एक नई टीम से खेलने का फैसला किया है और वो जल्द ही एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाले हैं।

इंटरनेशनल से संन्यास लेते ही अजिंक्य रहाणे ने इस विदेशी टीम का थामा दामन

मुंबई के 38 वर्षीय इस दिग्गज बल्लेबाज ने भारत छोड़कर दूसरे देश की एक नई टी20 लीग में खेलने का फैसला किया है और वहां के लिए रहाणे ने करार भी कर लिया है। ये लीग एक यूरोपियन टी20 लीग है, जिसका पहला सीजन इस साल खेला जा रहा है। यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के नाम से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए एम्स्टर्डम फ्लेम्स का हिस्सा बने हैं और वो वर्ल्ड क्रिकेट के कईं दिग्गजों के साथ खेलने हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़े-इंग्लैड ने बनाया बेन स्टोक्स के रिप्लेसमेंट का तगड़ा प्लान, इस खिलाड़ी को 5 साल बाद फिर से लाने की तैयारी 

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे रहाणे

इस फ्रेंचाइजी ने 7 अगस्त, शुक्रवार को अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम के साथ जोड़ने का ऐलान करते हुए खुशी जताई है, तो वहीं भारत के इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने भी इस टीम से जुड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। रहाणे ने कहा कि “क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी है कि वे खेल को उससे भी अधिक मजबूत स्थिति में छोड़ें, जैसा उन्होंने इसे पाया था। यूरोप एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहा है और इसमें क्रिकेट के सबसे आशाजनक क्षेत्रों में से एक बनने की क्षमता है।”

अश्विन, स्मिथ, क्लासेन, बोल्ट, मार्श जैसे दिग्गज भी खेलेंगे ये टूर्नामेंट

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में अजिंक्य रहाणे ही नहीं बल्कि भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन भी खेलेंगे। इनके साथ ही वर्ल्ड क्रिकेट के स्टार खिलाड़ियों में शुमार स्टीव स्मिथ, हेनरिक क्लासेन, ट्रेंट बोल्ट, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, फाफ डु प्लेसिस, लुंगी एनगिडी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं और ये सभी स्टार खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेलते हुए नजर आएंगे। टीमों की बात करें तो एम्स्टर्डम फ्लेम्स, बेलफास्ट वॉल्व्स, डबलिन गार्जियन, एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स, ग्लासगो कॉस्मिक, रॉटरडैम डॉकर्स की टीमें शामिल हैं।

26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेला जाएगा ईटीपीएल का पहला सीजन

टूर्नामेंट की शुरुआत 26 अगस्त से होगी और 20 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 26 दिन तक चलने वाले इस लीग के पहले एडिशन के सभी मैच नीदरलैंड के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब और आयरलैंड के मलाहाइड में खेले जाएंगे। मैच राउंड रॉबिन प्रारूप में होंगे और क्वालिफायर व फाइनल मैच होंगे।  

 

टैग:Ajinkya Rahane
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में