CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

इंग्लैड ने बनाया बेन स्टोक्स के रिप्लेसमेंट का तगड़ा प्लान, इस खिलाड़ी को 5 साल बाद फिर से लाने की तैयारी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। इसके बाद इंग्लिश टीम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
England Former Captain Ben Stokes
England Former Captain Ben Stokes

Ben Stokes' replacement for England: इंग्लैंड क्रिकेट में एक ऐसे युग का अंत हो चुका है, जिसकी भरपाई करना शायद टीम के लिए आसान नहीं होगा। करीब डेढ़ दशक तक बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने वाले बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब उनके जाने के बाद इंग्लिश टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल है—स्टोक्स की जगह कौन लेगा?

बेन स्टोक्स के रिप्लेसमेंट की तैयारी में इंग्लैंड

एक ऐसा खिलाड़ी, जिसने मुश्किल वक्त में इंग्लैंड को कई बार जीत दिलाई, उसकी जगह भरना सिर्फ एक खिलाड़ी को टीम में शामिल करने जितना आसान नहीं है। स्टोक्स के जाने से इंग्लैंड के सामने ऑलराउंडर की कमी भी खड़ी हो गई है। इसी बीच इंग्लैंड ने रिप्लेसमेंट की तलाश करनी शुरू कर दी हैं। इसी तलाश में 19 साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद पिछले 5 साल से गायब रहने वाले एक खिलाड़ी को फिर से लाने की तैयारी है।

सैम करन को 5 साल बाद फिर से टेस्ट में कराया जाएगा कमबैक

ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि स्टार ऑलराउंडर सैम करन हैं। इस हुनरमंद इंग्लिश खिलाड़ी ने 19 साल की उम्र में ही टेस्ट डेब्यू कर दिया था और कई बेहतरीन प्रदर्शन भी किए, लेकिन 2 साल में ही सैम करन टेस्ट टीम से बाहर हो गए और फिर पिछले करीब 5 साल से वो रेड बॉल फॉर्मेट से दूर हैं। लेकिन स्टोक्स के जाने के बाद अब उनके लिए वापसी का दरवाजा पूरी तरह से खुल गया हौ और खुद इंग्लिश टीम मैनेजमेंट ने उन्हें स्टोक्स का रिप्लेसमेंट बनाने की तैयारी कर ली है।

सैम करन हैं एक उपयोगी ऑलराउंडर

सैम करन एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो ना सिर्फ एक तेज गेंदबाज हैं, बल्कि मिडिल ऑर्डर में टीम को बहुत अच्छा संतुलन प्रदान कर सकते हैं। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर जा रही है, जिसमें सैम करन को फिटनेस की समस्या के चलते शामिल नहीं किया गया है और माना जा रहा है कि सबकुछ अच्छा रहा तो उन्हें इस सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में शामिल कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े- टीम इंडिया की प्रैक्टिस में हुआ हादसा! शुभमन गिल चोटिल, बीसीसीआई ने आनन-फानन में इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

इंग्लैंड के सेलेक्टर ने सैम करन को शामिल करने पर किया खुलासा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने साफ शब्दों में कहा कि बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद यह साफ है कि वह टीम को एक खास संतुलन प्रदान करते थे। सैम करन हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी हैं। सैम ने इस सीजन में काफी क्रिकेट खेला है और इस दौरान वह कुछ छोटी-मोटी चोटों से भी जूझ रहे थे। शुरुआती दो टेस्ट मैचों में उन्हें उतारना नाइंसाफी होती। हमारा मेडिकल स्टाफ और बैकरूम स्टाफ आने वाले हफ्तों में उनके साथ काम करेगा ताकि वह तीसरे टेस्ट के लिए एक विकल्प बन सकें। उन्होंने ये भी संकेत दिया है कि अगर करन फिट होते जो वो नंबर-6 या 7 पर ऑलराउंडर के रूप में इस सीरीज के शुरुआत से टीम का हिस्सा होते। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में