CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

एक तरफ बुमराह, दूसरी तरफ गायकवाड़... BCCI और अगरकर के बीच आखिर किस बात पर मचा था घमासान?

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का रोहित शर्मा के साथ तो पंगा देखने को मिला, तो साथ ही जसप्रीत बुमराह और ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर भी बोर्ड से टक्कर हो चुकी है।

Ajit Agarkar vs BCCI
Ajit Agarkar vs BCCI

Ajit Agarkar vs BCCI: भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर ऐसा मोड़ आया है, जहां मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा बंद दरवाजों के पीछे लिए गए फैसलों की हो रही है। अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यकाल अब खत्म होने की ओर है, लेकिन उनके कार्यकाल से जुड़े कई ऐसे मामले हैं, जिन्होंने टीम इंडिया और BCCI के बीच के समीकरणों पर सवाल खड़े किए।

रोहित से पहले बुमराह को लेकर भी अगरकर का हो चुका है BCCI से पंगा

रोहित शर्मा से लेकर वीवीएस लक्ष्मण तक, चयन और टीम मैनेजमेंट को लेकर उठे विवादों की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब दो और बड़े नाम इस कहानी में शामिल हो गए हैं। एक तरफ जसप्रीत बुमराह, जिनकी फिटनेस और भविष्य को लेकर हर फैसला बेहद अहम है, तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़, जिनके मामले ने चयन प्रक्रिया पर फिर चर्चा छेड़ दी है। आखिर BCCI और अगरकर के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के अंदरूनी फैसलों को सुर्खियों में ला दिया?

2023 में बुमराह को कप्तान बनाने को लेकर हुई थी अगरकर की बोर्ड से टक्कर

अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से जुड़े नए-नए खुलासों ने भारतीय क्रिकेट में हलचल बढ़ा दी है। रोहित शर्मा को लेकर BCCI के शीर्ष अधिकारियों और वीवीएस लक्ष्मण के साथ कथित मतभेदों को उनके कार्यकाल से जुड़ी चर्चाओं की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, असली विवाद जसप्रीत बुमराह को लेकर था। साल 2023 में चीफ सेलेक्टर बनने के बाद से ही अगरकर के BCCI प्रशासन के साथ रिश्तों को लेकर सवाल उठने लगे थे।

आयरलैंड दौरे पर अगरकर नहीं चाहते थे जसप्रीत बुमराह को कप्तानी देना

अगरकर की दूसरी मीटिंग से ही मतभेदों की शुरुआत होने का दावा किया जा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ और जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपने के मुद्दे पर अगरकर और BCCI प्रशासन के बीच कथित तौर पर असहमति सामने आई थी। अब इन पुराने घटनाक्रमों का जिक्र होने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अगरकर के कार्यकाल से जुड़े विवादों का असर उनके भविष्य पर भी पड़ा?

यह भी पढ़े- अजीत अगरकर की विदाई के पीछे 3 बड़े कारण! BCCI से क्यों बिगड़ी बात?

चीफ सेलेक्टर ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपना चाहचे थे कमान

इस फैसले के बाद अगरकर की चिंता हालांकि पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। उनका मानना था कि लंबे समय बाद वापसी कर रहे बुमराह पर कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी डालने से उनके वर्कलोड और फिटनेस मैनेजमेंट पर असर पड़ सकता है। वहीं BCCI की तरफ से बुमराह की कप्तानी को लेकर अलग सोच सामने आई और बोर्ड ने उन्हें ही आयरलैंड दौरे की कमान सौंप दी।

बुमराह ने इस दौरे पर कप्तानी करते हुए भारत को सीरीज जिताई और मैदान पर अपने फैसलों से प्रभावित भी किया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने चयन समिति और BCCI प्रशासन के बीच अधिकारों और फैसले लेने के तरीके को लेकर मतभेदों की चर्चा जरूर छेड़ दी। इसके बाद अगरकर और बोर्ड के बीच समीकरणों को लेकर सवाल उठने लगे।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 333 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में