CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

रोहित शर्मा की राह में फिर आया नया रोड़ा! अगरकर से राहत के बाद भी नहीं थमा है वर्ल्ड कप खेलने का संकट

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। अजीत अगरकर की विदाई के बाद उनकी राह में नया रोड़ा सामने आया है।

Rohit Sharma's World Cup 2027 future
Rohit Sharma's World Cup 2027 future

Rohit Sharma's World Cup 2027 future: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का 3 साल का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। पिछले ही दिनों उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का सेलेक्शन किया और ये उनके कार्यकाल का आखिरी टीम चयन था, जिसके बाद अब उनका ये सफर 4 अक्टूबर को थमने जा रहा है। अजीत अगरकर की विदाई की खबर रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी राहत है, क्योंकि ये वही शख्स था, जो  हिटमैन वर्ल्ड कप 2027 में खेलने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा था।

अजीत अगरकर का संकट टला, लेकिन रोहित की राह नहीं है आसान

लेकिन रोहित शर्मा का अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का संकट अभी थमा नहीं है। भले ही रोहित शर्मा को अजीत अगरकर से तो राहत मिल गई है, लेकिन अब एक नई परेशानी उन्हें वर्ल्ड कप में खेलने से रोक सकती है और उनके फैंस के बीच निराशा का मौहाल बन सकता है।

रोहित शर्मा के लिए फिटनेस बन सकती है वर्ल्ड कप खेलने को लेकर रोड़ा

रोहित शर्मा का लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, लेकिन चयनकर्ताओं के सामने उन्हें लेकर कई सवाल थे। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता नए खिलाड़ियों को मौका देने के पक्ष में थे और उनका मानना था कि रोहित के हालिया बेहतरीन प्रदर्शन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों में आए हैं। साथ ही, यशस्वी जायसवाल को 2027 वर्ल्ड कप से पहले पर्याप्त मौके देने की योजना भी चयनकर्ताओं के विचार में शामिल थी।

सेलेक्टर्स वर्ल्ड कप में एक फिट टीम ले जाने के मूड में

रोहित शर्मा को लेकर चयनकर्ताओं की चिंता में उनकी फिटनेस भी एक अहम वजह बताई गई। आईपीएल 2026 के दौरान लगी चोट और उनकी उम्र को देखते हुए उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं को डर था कि अगर वर्ल्ड कप से ठीक पहले रोहित चोटिल हुए, तो टीम के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं होगा। साथ ही, रोहित और विराट कोहली की फिटनेस को लेकर भी चयनकर्ताओं के बीच चर्चा रही।

फिटनेस की वजह से रोहित-विराट को लेकर सवाल- रिपोर्ट्स

रिपोर्ट के हवाले से कहा गया कि,

"क्या रोहित एक रन को दो में बदल सकते हैं? अगले वनडे वर्ल्ड कप में अभी भी एक साल से अधिक समय है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह अगले साल तक फिट रह पाएंग। अगर वर्ल्ड कप के करीब वह चोटिल हो गए, तो यशस्वी जायसवाल बिना तैयारी के जाएंगे। फिटनेस की समस्या के कारण रोहित और विराट को लेकर चयनकर्ताओं के मन में सवाल है।"

यह भी पढ़े- अजीत अगरकर को BCCI से कितनी मिलती है सैलरी? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश!

फिटनेस साबित नहीं की तो यशस्वी जायसवाल होंगे ओपनर की पसंद

अजीत अगरकर की विदाई के बाद रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन उनकी राह अभी पूरी तरह साफ नहीं है। अगले डेढ़ साल में रोहित को रनों के साथ अपनी फिटनेस भी साबित करनी होगी। चोट की स्थिति में चयनकर्ता युवा यशस्वी जायसवाल की ओर रुख कर सकते हैं, क्योंकि वर्ल्ड कप जैसे लंबे टूर्नामेंट में लगातार मैच खेलने के लिए फिटनेस सबसे अहम होगी।

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 333 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में