CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

इंग्लैंड की टीम में भी आया वैभव सूर्यवंशी जैसा बल्लेबाज! 215 के स्ट्राइक रेट से मचाता है तबाही

भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाना शुरू कर दिया है। उनके जैसा ही एक खिलाड़ी अब इंग्लैंड में आ गया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Who is Aneurin Donald
Who is Aneurin Donald

Who is Aneurin Donald: क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों बल्लेबाजों का खूब बोलबाला देखने को मिल रहा है। बल्लेबाजों की फौज में भारत के 15 साल के युवावैभव सूर्यवंशी ने भी अपनी एक धाक जमाना शुरू कर दिया है। टीम इंडिया के वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनियाभर का ध्यान खींचा है, अब इंग्लैंड से भी एक ऐसा ही नाम सामने आया है, जो अपनी आक्रामक शैली से गेंदबाजों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।

इंग्लैंड में हुई वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज की एन्ट्री

इंग्लिश टीम में एन्ट्री करने वाले इस बल्लेबाज के आंकड़े इतने चौंकाने वाले हैं कि एक नजर में यकीन करना मुश्किल हो सकता है। महज कुछ गेंदों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखने वाला यह बल्लेबाज 215 के स्ट्राइक रेट से रन कूटने के लिए जाना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं, आखिर कौन है ये बल्लेबाज, जिसकी इंग्लैंड टीम में एन्ट्री हुई है।

कौन हैं इंग्लैंड का वैभव सूर्यवंशी?

जिस बल्लेबाज की विस्फोटक बल्लेबाजी की चर्चा हो रही है, उनका नाम एनेउरिन डोनाल्ड है। वेल्स में जन्मे इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान एक ऐसे आक्रामक सलामी बल्लेबाज के रूप में बनाई है, जो पावरप्ले में ही मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखता है। अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू के साथ उनके करियर का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

डोनाल्ड की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत उनका बेखौफ अंदाज है। वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर काउंटर अटैक करते हैं और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ साल में उन्होंने इंग्लैंड के घरेलू टी20 सर्किट में अपनी अलग पहचान बनाई है।

एनेउरिन डोनाल्ड का चोट से वापसी तक का सफर

डोनाल्ड की कहानी सिर्फ उनके स्ट्राइक रेट तक सीमित नहीं है। साल 2019 में घुटने की गंभीर लिगामेंट चोट ने उनके करियर को लगभग रोक दिया था। लगातार तीन सीजन तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद वापसी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन डोनाल्ड ने हार नहीं मानी।

यह भी पढ़े- अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, एक ही मैच में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड!

उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लौटकर न सिर्फ अपनी जगह दोबारा बनाई, बल्कि अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान भी खींचा। उनकी यह वापसी इस बात का उदाहरण है कि लंबे ब्रेक के बाद भी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर खिलाड़ी अपने करियर को नई दिशा दे सकता है।

वैभव सूर्यवंशी से पीछे, लेकिन खास रिकॉर्ड

2024 के बाद से कम से कम 1000 टी20 रन और न्यूनतम 25 मैच खेलने वाले बल्लेबाजों के आंकड़ों में डोनाल्ड का 215.7 का स्ट्राइक रेट उन्हें दुनिया में दूसरे स्थान पर रखता है। इस सूची में उनसे आगे भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। हालांकि, डोनाल्ड का ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड भी बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने अब तक 2454 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 172.21 रहा है। मौजूदा टी20 ब्लास्ट में 12 मैचों में 489 रन और 37 छक्के उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण हैं।

अब देखना होगा कि घरेलू क्रिकेट में तूफानी अंदाज दिखाने वाले एनेउरिन डोनाल्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसी लय को बरकरार रख पाते हैं या नहीं। श्रीलंका के खिलाफ उनका डेब्यू इंग्लैंड के लिए एक नए विस्फोटक विकल्प की शुरुआत साबित हो सकता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में