एशियन गेम्स में बिना एक भी गेंद खेले टीम इंडिया जीत सकती है गोल्ड मेडल, समझें पूरा समीकरण
भारतीय क्रिकेट टीम के एशियन गेम्स के दौरान दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में अफगानिस्तान से सामना था, लेकिन ये मैच बिना कोई गेंद फेंके धूल गया और भारतीय टीम को बेहतर सीडिंग के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।

Team India became Asian Games champions without playing single match: जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट इवेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के पास बिना कोई गेंद खेले ही गोल्ड मेडल जीतने का मौका बनता दिखाई दे रहा है। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट स्पर्धा में मेंस इवेंट में सोमवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच बिना किसी गेंद के डाले ही रद्द हो गया और टीम इंडिया को बेहतर सीडिंग के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट मिल गया है।
भारत कैसे बिना कोई गेंद खेले बन सकती है गोल्ड मेडलिस्ट
लेकिन असली कहानी यहां से शुरू होती है। सेमीफाइनल 1 अक्टूबर और फाइनल 3 अक्टूबर को होना है, और अगर बारिश ने इन मुकाबलों में भी पूरा खेल बिगाड़ दिया तो सवाल उठता है—क्या टीम इंडिया बिना एक भी गेंद खेले एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीत सकती है? दरअसल, इस टूर्नामेंट के नॉकआउट नियमों में बारिश के कारण मुकाबला बिना नतीजे के खत्म होने पर ऊंची सीडिंग वाली टीम को फायदा मिल सकता है। 2023 में भी भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित फाइनल में इसी आधार पर गोल्ड मिला था।
तो अब सवाल ये उठता है कि आखिर कैसे श्रेयस अय्यर एंड कंपनी इस एशियन गेम्स में बिना कोई गेंद खेले भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकती है, चलिए आपको समझाते हैं पूरा समीकरण?
क्वार्टर फाइनल में बिना कोई गेंद खेले भारत ने की सेमीफाइनल में एन्ट्री
भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होना था। लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मुकाबला बिना नतीजे के रद्द हो गया। भारत को पहले से बेहतर सीडिंग मिली हुई थी, इसलिए वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया। भारत इस टूर्नामेंट में चार seeded teams में शामिल था। Aichi Nagoya 2026
अब सेमीफाइनल में क्या होगा?
भारत का सेमीफाइनल श्रीलंका और नेपाल के क्वार्टर फाइनल के विजेता के खिलाफ होगा। शेड्यूल के हिसाब यह सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को है। मैच के वेन्यू Aichi Nagoya में अगर सेमीफाइनल में बारिश आती है और मैच का कोई वैध नतीजा नहीं निकलता, तो टूर्नामेंट के नॉकआउट नियमों के तहत ऊंची सीडिंग या बेहतर रैंक वाली टीम को आगे बढ़ाया जा सकता है। यानी भारत के लिए बारिश की स्थिति में फिर से सीडिंग अहम हो सकती है। यही वजह है कि टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का मौसम बेहद महत्वपूर्ण होगा।
सबसे बड़ा ट्विस्ट — फाइनल भी बारिश से धुल गया तो?
अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर। मान लीजिए भारत बिना खेले सेमीफाइनल से आगे निकल जाता है और फाइनल में पहुंचता है। इसके बाद 3 अक्टूबर को होने वाला गोल्ड मेडल मुकाबला भी बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाता, तो नियम फिर निर्णायक बन सकते हैं।
नॉकआउट फाइनल पूरी तरह धुल जाने की स्थिति में ऊंची सीडिंग वाली टीम को गोल्ड मिलने का प्रावधान बताया गया है। 2023 में भारत और अफगानिस्तान के फाइनल में यही हुआ था—अफगानिस्तान की पारी के दौरान बारिश के कारण खेल रुक गया था और मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। भारत को बेहतर सीडिंग के आधार पर गोल्ड मिला था।
यह भी पढ़े- 64 गेंदों में 173 रन… फिर मिला टीम इंडिया का बुलावा, नमन धीर की कहानी है बेहद खास!
लेकिन एक जरूरी शर्त भी है
इसका मतलब यह नहीं है कि बारिश की थोड़ी सी रुकावट आते ही भारत को गोल्ड मिल जाएगा। अगर मौसम के बीच पर्याप्त खेल हो जाता है और मैच का वैध परिणाम DLS जैसी प्रक्रिया से निकाला जा सकता है, तो फिर मुकाबला मैदान पर तय होगा। मौजूदा नियमों के अनुसार कम-से-कम 5 ओवर का खेल आधिकारिक नतीजे के लिए महत्वपूर्ण है; उससे पहले मैच रुकने की स्थिति में No Result और सीडिंग का नियम लागू हो सकता है।




