CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%
ताजा खबर

Asian Games 2026: हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने जापान को बुरी तरह से रौंदा, सेमीफाइनल का कटाया टिकट

जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट स्पर्धा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान महिला क्रिकेट टीम को क्वार्टर फाइनल मैच में हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

Indian Women's Cricket Team at the Asian Games 2026
Indian Women's Cricket Team at the Asian Games 2026

Asian Games Women's Cricket Competition: विमेंस एशिया कप का खिताब जीतने के बाद अब हरमनप्रीत कौर की सेना ने एशियन गेम्स विमेंस क्रिकेट कंपीटिशन के सेमीफाइनल का टिकट कटवा लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान महिला क्रिकेट टीम को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुरी तरह से रौंदकर 8 विकेट की जबरदस्त जीत हासिल की।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराया

जापान के निशिन में महिला क्रिकेट स्पर्धा का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारत और जापान महिला टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की गेंदबाजों का गजब का गदर देखने को मिला और पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की पूरी टीम को 19.5 ओवर में सिर्फ 57 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। इसके बाद 58 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

श्री चरनी की फिरकी में फंसी जापान, 57 रन पर ढेर

इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। जापान की महिला टीम ने शुरुआत ठीक-ठाक की थी और 24 रन पहले विकेट के लिए जोड़े, लेकिन इसके बाद श्री चरनी ने खतरनाक गेंदबाजी से अपनी फिरकी में जापानी बैटर्स को फंसा लिया। श्री चरनी के 4 ओवर में 10 रन पर 4 विकेट और इसके साथ ही शेफाली वर्मा के 2 विकेट की सहायता से टीम इंडिया ने जापान को 19.5 ओवर में 57 रन ऑल आउट कर दिया। जापान के लिए अयाका काटो-स्टैफ़ोर्ड ने सबसे ज्यादा 25 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़े- दुनिया देखती रह गई, टीम इंडिया ने जीत में बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

शेफाली ने तूफानी 40 रन की पारी से 5 ओवर में दिलाई जीत

भारतीय महिला टीम को जीत के लिए सिर्फ 58 रन का टारगेट मिला और शेफाली ने पहले ही ओवर में 17 रन बटोरे और जीत को औपचारिक बनाने की कोशिश की, लेकिन इस मुकाबले में गुनालन कमालिनी और भारती फुलमाली को मौका मिला, परंतु वो इसका फायदा नहीं उठा सकी। कमानिली खाता भी नहीं खोल पाई और भारती फुलमाली ने 6 रन बनाए। 24 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने 5 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया और इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। शेफाली ने 15 गेंद में तोबड़तोड़ 40 नाबाद बनाए तो वहीं ऋचा 12 रन बनाकर नॉट आउट लौटी।

 

टैग:India WJapan

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 333 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में