CSE
Toss Index393.8▲ +4.89%Match Index1,414.7▲ +0.27%TIX-SLTO2693.7▼ −4.06%TIX-CTC26108.1▲ +5.16%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%M3680 NWD vs SWD▼ −0.02%M3679 MR vs WP▲ +1.41%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%Toss Index393.8▲ +4.89%Match Index1,414.7▲ +0.27%TIX-SLTO2693.7▼ −4.06%TIX-CTC26108.1▲ +5.16%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%M3680 NWD vs SWD▼ −0.02%M3679 MR vs WP▲ +1.41%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%
ताजा खबर

दुनिया देखती रह गई, टीम इंडिया ने जीत में बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को 127 रन से जीता और इस जीत के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Team India's unique record in T20 Internationals
Team India's unique record in T20 Internationals

Team India's unique record in T20 Internationals:टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 127 रन से धमाकेदार जीत हासिल कर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का यहां भी दबदबा बरकरार रहा और अफगानिस्तान को कोई मौका ही नहीं दिया।

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मैच में भी दी मात

इस मुकाबले की कहानी सिर्फ जीत और क्लीन स्वीप तक सीमित नहीं रही। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में ऐसा दमखम दिखाया कि मैच खत्म होते-होते उसके नाम एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

तीसरा टी20 इंटटरनेशनल जीतकर भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

दिलचस्प बात यह है कि यह उपलब्धि किसी एक खिलाड़ी की पारी या गेंदबाजी से नहीं, बल्कि टीम इंडिया की लगातार बड़ी जीतों से जुड़ी है। अब भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इस मुकाबले को एक ऐसे रिकॉर्ड के लिए भी याद किया जाएगा, जिसे हासिल करने में टीम को लंबा सफर तय करना पड़ा। आखिर कौन-सा है वो अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड? चलिए इस आर्टिकल में आगे जानते हैं।

भारतीय टीम ने 127 रन से जीता तीसरा मैच और बनाया खास रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में 127 रन की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया, जो उसकी लगातार बढ़ती बादशाहत को दिखाता है। खास बात यह रही कि मुकाबले के दौरान टीम इंडिया ने 100 या उससे ज्यादा रन के अंतर से जीत दर्ज करने का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़े- फुल मेंबर देशों के 5 सबसे तेज T20I शतकवीर, लिस्ट में एक ही बल्लेबाज का नाम 2 बार

100 या उससे ज्यादा रन से भारत ने जीते सबसे ज्यादा 10 मैच

यह पुरुषों के टी20 क्रिकेट में भारत की 10वीं 100+ रन की जीत रही। इस आंकड़े के साथ टीम इंडिया ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब तक सिर्फ एक और टीम इस आंकड़े तक पहुंच सकी थी। यानी अफगानिस्तान के खिलाफ मिली यह जीत भारतीय टीम के लिए सिर्फ सीरीज जीत नहीं, बल्कि रिकॉर्ड बुक में दर्ज होने वाला एक बड़ा पड़ाव भी बन गई।

टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा रन के अंतर से सबसे ज्यादा जीत के मामले में भारत और कनाडा संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, दोनों के नाम 10-10 ऐसी जीत हैं। हालांकि, फुल मेंबर देशों की बात करें तो भारत इस मामले में सबसे आगे है। जिम्बाब्वे ने 8 बार 100+ रन से जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान और इंग्लैंड के नाम 6-6 ऐसी जीत दर्ज हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में मिली 127 रन की जीत ने भारत को इस खास सूची में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचा दिया।

 

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में