CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

ZIM vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम 12 सालों बाद जिम्बाब्वे की धरती पर खेली ODI, 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस साल सितंबर में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
ZIM vs AUS
ZIM vs AUS

आईपीएल 2026 के बीच कई क्रिकेट बोर्ड अपनी-अपनी टीमों के आगामी दौरों के शेड्यूल को जारी कर रहे हैं। आज जिम्बाब्वे ने क्रिकेट ने घोषणा की है कि वे इस साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया टीम (ZIM vs AUS) की मेजबानी करेंगे। जहां दोनों टीमों एक बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली इस सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 15 सितंबर को हरारे में खेला जाना है। वहीं, सीरीज के बाकी दो मैच क्रमश: 18 और 20 सितंबर को हरारे में ही आयोजित होंगे। 

2014 में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार जिम्बाब्वे में खेला था वनडे मैच 

ऑस्ट्रेलिया टीम ने आखिरी बार जिम्बाब्वे की धरती पर वनडे मुकाबला सितंबर 2014 में खेला था। उस साल जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने भी हिस्सा लिया था। 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए जिम्बाब्वे की टीम के लिए ये वनडे सीरीज काफी अहम होगी। जिम्बाब्वे की टीम नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाली है। 

यह भी पढ़ें: "मुझे अपने कप्तान...", DC से हार के बाद संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लेकर कही बड़ी बात

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सीरीज टीम के विकास के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया का जिम्बाब्वे में स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और यह एक जोरदार वनडे सीरीज होगी। 

माकोनी के मुताबिक इस तरह के बड़े मैच टीम के सुधार के लिए बहुत आवश्यक हैं। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप करीब है और जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर इसकी मेजबानी करने वाला है, इसलिए यह दौरा हमारी तैयारियों के लिए बहुत काम आएगा। 

ऑस्ट्रेलिया के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल 2026:

पहला वनडे: 15 सितंबर, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

दूसरा वनडे: 18 सितंबर, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

तीसरा वनडे: 20 सितंबर, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

बता दें कि हाल ही में 2026 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज में हराकर टूर्नामेंट से बाहर करके ऐतिहासिक कारनामा किए था। टीम सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब रही थी। पूरी उम्मीद है कि इस वनडे सीरीज में भी सिकंदर रजा की टीम ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देती नजर आएगी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में