CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

CSK को बड़ा झटका! आयुष म्हात्रे IPL 2026 से हो सकते हैं बाहर, माइक हसी का खुलासा

आयुष म्हात्रे के हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर होने के आसार, CSK के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने दिया बड़ा अपडेट।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Ayush Mhatre receiving physio treatment during IPL 2026 match after hamstring injury
Ayush Mhatre receiving physio treatment during IPL 2026 match after hamstring injury

Mike Hussey gives update on Ayush Mhatre's injury: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। सीजन के आगाज से पहले नाथन एलिस और एमएस धोनी जैसे अहम खिलाड़ियों की चोट परेशानी की वजह बनी। इसके बावजूद शुरूआती तीन मैच गंवाने के बाद, लगातार दो जीत से लग रहा था कि CSK की गाड़ी पटरी पर लौट रही है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 रन से हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में हार से ज्यादा शानदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की इंजरी ने चेन्नई के खेमे में चिंता बढ़ाने का काम किया है। 

18 वर्षीय आयुष म्हात्रे मौजूदा आईपीएल सीजन में काफी अच्छी फॉर्म में नजर आए। उन्होंने ओपनिंग स्पॉट से हटाए जाने के बावजूद नंबर 3 पर अच्छा किया। म्हात्रे की सबसे बड़ी खासियत तेजी से रन बनाना रहा। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कॉल पर दो रन लेने के प्रयास में म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। फिजियो से ट्रीटमेंट के बाद, म्हात्रे ने बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया लेकिन इसके बाद तीसरी गेंद पर क्विक सिंगल पर उनका बेहद बुरा हाल नजर आया। 

यह भी पढ़ें: BCCI का बड़ा दांव, एक साल तक बढ़ सकता है अजीत अगरकर का कार्यकाल; सामने आई अहम जानकारी

परेशानी में होने के बावजूद, म्हात्रे ने मैदान नहीं छोड़ा लेकिन फिर चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मिड-ऑफ के फील्डर को कैच दे बैठे। इस तरह उनकी पारी 13 गेंदों में 30 रनों पर समाप्त हुई। यही मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ और अंत में हैदराबाद की टीम को जीत हासिल हुई। मुकाबले के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने युवा खिलाड़ी की इंजरी पर अहम जानकारी साझा की और बताया कि म्हात्रे की स्थिति ठीक नहीं लग रही है। 

आयुष म्हात्रे के कुछ मैचों से बाहर रहने की संभावना 

SRH vs CSK मैच के बाद, रिपोर्टर्स से बात करते हुए आयुष म्हात्रे की इंजरी पर माइक हसी ने कहा, 

"हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। अभी पता नहीं कितनी गंभीर है। कल या परसों उसका स्कैन करवाएंगे। पक्का नहीं कह सकते, लेकिन हां, हालत काफी खराब लग रही है। दुर्भाग्य से, उसका न खेल पाना हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा क्योंकि वह अच्छी फॉर्म में था। वह एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है, लेकिन इससे किसी और को मौका मिलेगा, जो कि बहुत अच्छी बात है। हमारे पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है, इसलिए उनमें से किसी एक को मौका मिलना रोमांचक होगा। आयुष को खोने से हम बहुत निराश हैं, पता नहीं कितने समय के लिए, लेकिन किसी नए खिलाड़ी को आकर मौका मिलना रोमांचक है।"

IPL 2026 में आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन 

चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष म्हात्रे को पिछले सीजन इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से अलग ही छाप छोड़ी और मौजूदा सीजन के लिए रिटेन किए गए। आईपीएल 2026 में भी अभी तक म्हात्रे काफी अच्छी लय में नजर आए और पांच पारियों में 33.50 की औसत से 201 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 177.87 का रहा। म्हात्रे के बल्ले से दो अर्धशतक भी आए। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में