CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

भारत की दो T20 टीम बनाने के विचार पर अश्विन का विरोध, बोले – "इंडिया कैप की वैल्यू कम न करें"

भारत की दो T20 टीम बनाने के विचार पर रविचंद्रन अश्विन ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इंडिया कैप की वैल्यू बनी रहनी चाहिए और खिलाड़ियों को सीधे डेब्यू देने के बजाय India A टूर के जरिए मौका देना बेहतर है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
रविचंद्रन अश्विन ने भारत की दो T20 टीम बनाने के विचार पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिया कैप की वैल्यू बनाए रखने की बात कही
रविचंद्रन अश्विन ने भारत की दो T20 टीम बनाने के विचार पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिया कैप की वैल्यू बनाए रखने की बात कही

Ravichandran Ashiwn slams idea of having India's 2 T20 Teams: भारतीय क्रिकेट में IPL 2026 के बीच एक नई रणनीति पर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) करीब 30-35 खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल तैयार कर रहा है। इस प्लान के तहत जरूरत पड़ने पर भारत की दो अलग-अलग टी20 टीमों को एक ही समय पर मैदान में उतारा जा सके।

इस योजना के अंतर्गत आयरलैंड दौरे पर एक युवा टीम भेजे जाने की संभावना है, जिसमें कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है। आईपीएल 2026 में उभरती प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को नए विकल्पों पर विचार करने के लिए प्रेरित किया है।

हालांकि, इस पूरे प्लान को लेकर भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी असहमति जताई है। उनका मानना है कि टीम इंडिया के लिए खेलना एक बड़ा सम्मान है और इसकी अहमियत को कम नहीं किया जाना चाहिए। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा,

“इंडिया कैप की वैल्यू फिर क्या रह जाएगी? उसका सम्मान क्या होगा? इंडिया कैप पहनना गर्व का एक पल होना चाहिए। आप क्रिकेट क्यों खेलते हैं? क्योंकि आप करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लोग आपको देखते हैं, भारतीय क्रिकेट की तारीफ होती है और आप अपने फैंस के सामने डेब्यू करना चाहते हैं। ये सब बातें दिमाग में रहती हैं। आजकल ऐसा हो रहा है कि लोग कहीं न कहीं डेब्यू कर रहे हैं और लोग उसे जल्दी भूल भी जाते हैं।”

 
India A मॉडल पर जोर, सीधे डेब्यू के खिलाफ अश्विन

अश्विन ने साफ कहा कि युवा खिलाड़ियों को एक्सपोजर देना जरूरी है, लेकिन इसके लिए सही रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि खिलाड़ियों को सीधे टीम इंडिया में शामिल करने के बजाय India A टूर के जरिए तैयार किया जाए। उन्होंने आगे कहा,

“इंडिया कैप की एक वैल्यू होनी चाहिए। अगर आप खिलाड़ियों को एक्सपोजर देना चाहते हैं, तो उन्हें India A टूर पर भेजें। आप इंडिया कैप ऐसे ही बांट नहीं सकते। India A मैचों को टेलीकास्ट करें, लोग उन्हें भी देखेंगे और एंजॉय करेंगे। लेकिन आप इंडिया कैप को मुफ्त में नहीं बांट सकते, इसकी अहमियत बनी रहनी चाहिए।”

भारत को आईपीएल 2026 के समापन के बाद आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैच खेलने हैं (26 और 28 जून को बेलफास्ट में), जिसके बाद इंग्लैंड में व्हाइट-बॉल सीरीज भी तय है। इसके बाद, एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज टी20 सीरीज भी होनी है, जिसके शेड्यूल के टकराव की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: वर्कलोड के बीच BCCI की खास योजना, अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया का नया कप्तान तय?

व्यस्त शेड्यूल के चलते दो अलग-अलग टीमों का विचार सामने आया है, लेकिन अश्विन का मानना है कि इस प्रक्रिया में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि टीम इंडिया की प्रतिष्ठा और इंडिया कैप की गरिमा बरकरार रहे। यह प्लान आने वाले दिनों में एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज जैसी ओवरलैपिंग सीरीज को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है, जिसमें BCCI खिलाड़ियों को रोटेट करके थकान कम करना चाहता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी सार्वजानिक नहीं किया गया है। ऐसे में हमें कुछ समय के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में