CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के BCCI ने अचानक बनाए नए नियम, जानें कैसे टीमों को पड़ेगा इससे फर्क?

IPL 2026 के बीच BCCI ने सख्त नियम लागू किए हैं। अब मैच के दौरान एक्स्ट्रा खिलाड़ी मैदान पर मनमर्जी से नहीं घूम पाएंगे और पानी पिलाने के लिए भी 16 सदस्यीय लिस्ट में नाम होना जरूरी है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL Trophy
IPL Trophy

BCCI New Rules in IPL Hindi: आईपीएल 2026 (IPL) के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) ने नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत जो खिलाड़ी प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे, वे मैच के दौरान ग्राउंड के आसपास यहां-वहां नहीं घूम सकते।

इसके अलावा, ये एक्स्ट्रा खिलाड़ी तब तक मैदान के अंदर एंट्री भी नहीं ले पाएंगे जब तक उनका नाम टीम मैनेजमेंट द्वारा दी गई 16 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल न हो। यह नियम IPL की उन शर्तों में जोड़ा गया है, जिनके बारे में सभी टीमों को पहले से जानकारी थी। 

BCCI ने कौन से नए नियम बनाए हैं?

इन नए नियम को बनाए जाने की सटीक वजह तो साफ नहीं है, लेकिन हाल ही में BCCI और IPL मैनेजमेंट ने टीम मैनेजरों को निर्देश दिए हैं कि जो खिलाड़ी उन 16 नामी खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं, वे ड्रिंक्स , बैट या किसी भी तरह का कोई मैसेज देने के लिए मैदान के अंदर नहीं जा सकते। इसके अलावा, बाउंड्री लाइन के पास रंगीन जैकेट पहनकर 5 से ज्यादा खिलाड़ी नहीं घूम सकते। 

एक्स्ट्रा खिलाड़ियों को लेकर IPL में बना नया नियम

ये 5 खिलाड़ी उन 16 चुनिंदा खिलाड़ियों में से भी हो सकते हैं या बाकी बची हुई टीम में से भी, लेकिन किसी भी समय मैदान के किनारे 5 से ज्यादा खिलाड़ी नहीं होने चाहिए। आमतौर पर ये खिलाड़ी पानी पिलाने या बाउंड्री के बाहर आई गेंद को वापस मैदान के अंदर फेंकने के लिए वहां मौजूद रहते हैं। 

सभी टीमों को मिल चुके हैं निर्देश

कई टीमों के सूत्रों ने क्रिकबज को बताया है कि हमें हाल ही में BCCI से निर्देश मिले हैं कि जो भी खिलाड़ी मुकाबला नहीं खेल रहे हैं, उन्हें मैच के दौरान इधर-उधर घूमने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें मैदान पर पानी ले जाने की भी इजाजत नहीं है। सिर्फ वही खिलाड़ी ऐसा कर सकते हैं जिनका नाम मैच के लिए दी गई 16 लोगों की लिस्ट में मौजूद होगा।

यह भी पढ़ें:5 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा, मैदान में खेल रहे 11 खिलाड़ियों को छोड़कर, बाहर से केवल 5 प्लेयर्स ही बाउंड्री के आसपास रह सकते हैं। बाकी खिलाड़ी डगआउट में बैठ सकते हैं, लेकिन वे बाउंड्री लाइन और विज्ञापन बोर्ड के बीच नहीं घूम सकते। मालूम हो कि आमतौर पर, एक टीम में 25 खिलाड़ी होते हैं, जिनमें से मैच के दिन सिर्फ 16 खिलाड़ियों का नाम ही लिस्ट में दिया जाता है। 

BCCI ने किस वजह से बनाया ये नियम?

यह नया फैसला पहले से मौजूद नियमों (क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4) को और कड़ा करने के लिए लिया गया है। क्लॉज 11.5.2 के नियम के अनुसार, 'किसी भी खिलाड़ी को ड्रिंक्स या तो बाउंड्री के किनारे दी जा सकती है या विकेट गिरने पर मैदान के अंदर, बशर्ते इसमें खेल का समय बर्बाद न हो।

क्लॉज 24.1.4 के अनुसार बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने वाली टीम के वो खिलाड़ी जो मैच नहीं खेल रहे हैं और न ही सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान में हैं, उन्हें खेल के एरिया में रहने के दौरान टीम की ट्रेनिंग बिब पहनना जरुरी होगा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में