BCCI ने रोहित को किया दो साल के लिए बैन, सामने आई चौंकाने वाली वजह
BCCI ने रोहित को तत्काल प्रभाव से दो साल के लिए बैन कर दिया है। जानें, उम्र से जुड़े रिकॉर्ड में गड़बड़ी के चलते बोर्ड ने यह कड़ा फैसला क्यों लिया।

BCCI की रिव्यू मीटिंग गुरुवार (3 सितंबर) को मुंबई में हुई। इस मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी बैठक का हिस्सा बने। हालांकि, सभी की नजर इस बात पर टिकी हुई थी कि 39 वर्षीय रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर क्या फैसला लिया जाएगा।
इसी बीच BCCI ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने भारतीय क्रिकेट के फैंस का ध्यान खींच लिया। बोर्ड ने रोहित को तत्काल प्रभाव से दो साल के लिए बैन कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
रोहित पर BCCI ने लगाया दो साल का बैन
काफी सारे फैंस को लग रहा होगा कि BCCI ने रोहित शर्मा पर बैन लगा दिया लेकिन हम साफ तौर पर बता दें कि यह कार्रवाई भारतीय वनडे टीम के ओपनर पर नहीं, बल्कि इंडिया अंडर-19 टीम के खिलाड़ी रोहित यादव पर हुई है। इस युवा खिलाड़ी को दो साल के लिए निलंबित किया गया है और संबद्ध राज्य इकाइयों को इस बारे में सूचित भी कर दिया गया है।
दो साल के लिए रोहित यादव पर क्यों लगाया गया बैन?
18 वर्षीय लेग स्पिनर रोहित यादव पर बैन लगाए जाने की वजह उनके उम्र से जुड़े रिकॉर्ड में सामने आई विसंगतियां हैं। उम्र सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान उनके आधार कार्ड के रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें अलग-अलग वर्षों में उनकी जन्मतिथि और जन्म वर्ष में कई बदलाव सामने आए। इसके बाद BCCI ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहित पर दो साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।
सूत्रों ने Sportstar को बताया है कि BCCI ने रोहित पर ‘तत्काल प्रभाव’ से दो साल का बैन लगाने का फैसला किया है। बोर्ड ने इस संबंध में सभी संबंधित राज्य इकाइयों को भी जानकारी दे दी है।
आधार रिकॉर्ड में कई बार बदली जन्मतिथि
Sportstar की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में जब रोहित यादव ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के साथ रजिस्ट्रेशन किया था, तब उनकी जन्मतिथि 7 जुलाई 2007 थी और उनका पता उत्तर प्रदेश था। 2017 में आधार अपडेट के दौरान उनकी जन्म का साल बदलकर 2006 कर दिया गया, और 2020 में हुए अगले अपडेट में भी यही साल (2006) ही दिखता रहा।
हालांकि, 2021 में उनकी जन्म का साल फिर से बदला गया और इस बार इसे 2009 कर दिया गया। इसके बाद 2022, 2023 और 2024 में हुए आधार अपडेट में भी जन्म का साल 2009 ही दिखता रहा। इसी बीच, उनका पता भी उत्तर प्रदेश से बदलकर हावड़ा हो गया, और बाद के रिकॉर्ड्स में पता 'लिलुआ' दर्ज किया गया।
श्रीलंका दौरे पर किया अच्छा प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भी हुआ था चयन
रोहित यादव ने जूनियर लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी और मल्टी-डे मैच में कुल 6 विकेट लिए थे। उन्हें 18 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वनडे सीरीज और मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भी चुना गया था लेकिन अब बैन के कारण वे नहीं खेल पाएंगे।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या की KKR डील में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, केएल राहुल ने बिगाड़ दिया पूरा समीकरण
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




