CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

हार्दिक पंड्या की KKR डील में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, केएल राहुल ने बिगाड़ दिया पूरा समीकरण

आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें हार्दिक पंड्या के कोलकाता नाइट राइडर्स में ट्रेड होने की कहानी में नया ट्वीस्ट आ गया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Hardik Pandya trade deal KKR update
Hardik Pandya trade deal KKR update

Hardik Pandya trade deal KKR update: मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या कोलकाता नाइट राइडर्स में लगभग जाने की वाले थे, कि दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल उनकी राह में रोड़ बन गए और ये डील बनते-बनते रह गई। अब आप सोच रहे होंगे कि केएल राहुल आखिर बीच में कैसे आ सकते हैं? लेकिन इस तरह की रिपोर्ट्स ने जोर पकड़ा है।

हार्दिक पंड्या के KKR में ट्रेड को लेकर नया ट्विस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन को लेकर ट्रेड की खबरें अभी से छाई हुई हैं। IPL 2027 से पहले कई फ्रेंचाइजियां अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव की तैयारी में जुटी हैं और इसी बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है। खबरें थीं कि हार्दिक पांड्या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का रुख कर सकते हैं, लेकिन अब इस संभावित डील को लेकर एक नया ट्विस्ट सामने आया है।

हार्दिक थे केकेआर की जरूरत, लेकिन केएल राहुल बने राह का रोड़ा

आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड मार्केट में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के विकल्प पर विचार कर रही है और इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई थी। अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR को एक नए कप्तानी विकल्प की भी तलाश है, ऐसे में हार्दिक पांड्या फ्रेंचाइजी की जरूरतों के लिहाज से बिल्कुल फिट नजर आते हैं। दोनों टीमों के बीच बातचीत आगे बढ़ ही रही थी कि तभी इस संभावित ट्रेड में केएल राहुल की एंट्री ने पूरा समीकरण बदल दिया।

हार्दिक को छोड़ कोलकाता की नजरें केएल राहुल पर टिकी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल भी IPL 2027 से पहले ट्रेड के जरिए किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं। यही वजह है कि अब KKR की नजर हार्दिक के साथ-साथ राहुल पर भी टिक गई है। टीम को टॉप ऑर्डर में एक ऐसे भारतीय बल्लेबाज की जरूरत है, जो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सके और इस भूमिका के लिए राहुल एक मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं। खास बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ लिया है, जिससे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर राहुल की स्थिति पहले जैसी नहीं रह गई है।

किंग खान की टीम को चाहिए टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और कप्तानी का विकल्प

केएल राहुल के लिए भी यह ट्रेड काफी अहम हो सकता है। राहुल IPL में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलना पसंद करते हैं, लेकिन ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स में आने के बाद उनके लिए नियमित विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी हासिल करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में KKR उनके लिए एक ऐसा विकल्प बन सकती है, जहां उन्हें टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग की भूमिका भी मिल सकती है। अगर यह डील आगे बढ़ती है तो राहुल की मौजूदगी KKR के पूरे बैटिंग कॉम्बिनेशन को भी नया रूप दे सकती है।

यह भी पढ़े- ODI में कप्तान रहते किसने लगाए सबसे ज्यादा शतक? टॉप-5 में 2 भारतीय दिग्गज भी शामिल

हार्दिक के ट्रेड को लेकर रेस हुई दिलचस्प

हालांकि हार्दिक पांड्या के लिए कहानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। KKR के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें भी मुंबई इंडियंस के इस ऑलराउंडर पर बताई जा रही हैं। यानी हार्दिक को हासिल करने के लिए KKR को सिर्फ मुंबई की शर्तें ही पूरी नहीं करनी होंगी, बल्कि CSK से मिलने वाली चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में ट्रेड मार्केट का यह मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।

मुंबई ने केकेआर से हार्दिक के बदले मांगे हैं 2 खिलाड़ी

सबसे बड़ा पेंच मुंबई इंडियंस की मांग को लेकर फंसता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई, हार्दिक पांड्या के बदले KKR से दो अहम खिलाड़ियों की मांग कर रही है। यही शर्त अब पूरी डील को मुश्किल बना सकती है और इसी कारण KKR केएल राहुल वाले विकल्प पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। अगर ट्रेड की बातचीत इसी तरह उलझी रही, तो हार्दिक पांड्या को IPL 2027 में भी मुंबई इंडियंस की जर्सी में बतौर खिलाड़ी खेलते हुए देखा जा सकता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में