CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RR और RCB की रिकॉर्ड खरीदारी से मालामाल हुआ BCCI, एक झटके में कमा लिए इतने करोड़

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील्स हाल में हुईं। RR और RCB की टीमें रिकॉर्ड कीमत पर बिकीं। इन दो डील्स से BCCI की हुई चांदी हुई है, क्योंकि बोर्ड के खाते में 5% ट्रांसफर फीस आएगी। ये रकम 1500 करोड़ से ज्यादा होगी।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
BCCI Logo and RCB Team
BCCI Logo and RCB Team

IPLकी दुनिया में इस बार मैदान के बाहर असली खेल हो गया है, क्योंकि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले दो बड़ी टीमों का सौदा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नए मालिक मिल गए हैं। दोनों ही टीमें काफी मोटी रकम में बिकी हैं। इन दो डील्स से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की चांदी हो गई है। 

बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन में टाइटल जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को अमेरिका के बिजनेसमैन कल सोमानी के ग्रुप ने खरीदा है। वहीं, RCB को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, अमेरिकी इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर और ब्लैकस्टोन कंपनी ने मिलकर अपने नाम कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन डॉलर में बिकी है, जबकि RCB का सौदा लगभग 1.78 बिलियन डॉलर में हुआ। 

BCCI को डील्स से मिलेंगे 1500 करोड़ से अधिक रुपये 

इन दो बड़ी डील्स से बीसीसीआई को अच्छा मुनाफा हुआ है। दुनिया के सबसे आमिर क्रिकेट बोर्ड के खाते में 1,550 करोड़ से 1,583 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है। दरअसल, ये रुपये बीसीसीआई को अपने द्वारा बनाए खास नियम की वजह से मिलेंगे।

इस नियम के अनुसार, जब भी आईपीएल की किसी टीम का सौदा होता है, तो पुराने मालिक को बोर्ड 5% ट्रांसफर फीस चुकानी होती है। RR और RCB टीमों के पुराने मालिकों को बीसीसीआई को डील की कुल रकम का 5-5 प्रतिशत हिस्सा देना होगा। इस तरह बिना कुछ ही BCCI की मोटी कमाई हो गई है।

यह भी पढ़ें- IPL के बाद अब टीम इंडिया की बारी, वैभव सूर्यवंशी को 15वें जन्मदिन पर मिली सबसे खास 'खुशखबरी'

ओनर्स को टीम बेचने से पहले BCCI से लेनी पड़ती है इजाजत 

इतना ही नहीं, इस मेगा लीग में अगर किसी फ्रेंचाइजी मालिक को अपनी टीम को बेचना होता है, तो उसके लिए BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी लेना भी अनिवार्य है। इसी नियम की वजह से भारतीय क्रिकेट बोर्ड को हर बार टीमों की खरीद-फरोख्त से करोड़ों का मोटा मुनाफा होता है। यानी मैदान पर मैच चाहे जो जीते, बैंक बैलेंस तो हमेशा BCCI का ही बढ़ता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में