CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

भुवनेश्वर के बाद अब मोहम्मद शमी की बारी? टीम इंडिया में वापसी पर आया बड़ा संकेत

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है। उनकी वापसी के बाद मोहम्मद शमी की वापसी की चर्चा होने लगी है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Will Mohammed Shami comeback after Bhuvneshwar Kumar
Will Mohammed Shami comeback after Bhuvneshwar Kumar

Will Mohammed Shami comeback after Bhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट टीमके अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है। भुवनेश्वर कुमार का करीब 4 साल का इंतजार खत्म हुआ और उन्हें न्यूजीलैंड के दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी का टिकट मिला है। इस दिग्गज गेंदबाज की लंबे समय बाद वापसी होने के बाद अब उनके ही साथी रहे मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर भी अब फिर से चर्चाएं होने लगी हैं।

भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद शमी को लेकर बड़ा बयान

भुवनेश्वर कुमार के साथ एक काफी लंबे समय तक टीम इंडिया की गेंदबाजी की कमान संभालने वाले मोहम्मद शमी भी 2023 के बाद से ही भारतीय टीम की जर्सी नहीं पहन सके हैं। एक के बाद एक हर सीरीज में उनके फैंस अपने इस चहेते खिलाड़ी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं सका है, लेकिन भुवी की वापसी के साथ ही अब भारत के एक पूर्व दिग्गज ने शमी के कमबैक को लेकर बड़ा इशारा किया है।

यह भी पढ़े- IND vs WI: इंदौर में टीम इंडिया की जीत, वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, अभिषेक के तूफान के बाद अर्शदीप ने बरपाया कहर

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा- भुवी की बारी के बाद शमी भी आ रहे हैं पीछे-पीछे

इंडियन सॉफ्ट बॉल क्रिकेट लीग की जर्सी लॉन्च के दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा संकेत दिया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि 36 साल की उम्र में भारतीय टीम में वापसी करना उनके जज्बे, अनुशासन और फिटनेस के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

 रैना ने मोहम्मद शमी के प्रदर्शन की भी सराहना की और बताया कि इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, “अभी भुवी की बारी आई है और शमी भी उनके पीछे-पीछे आ रहे हैं, आप लोग बिल्कुल चिंता न करें।” रैना के इस बयान से शमी की भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदों को बल मिला है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर बीसीसीआई की ओर से किसी आधिकारिक फैसले की पुष्टि नहीं हुई है।

शमी ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा किया, उनकी भी होगी वापसी- सुरेश रैना

सुरेश रैना ने कहा,

 "36 साल की उम्र में भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी की है, जो उनके जज्बे को दिखाता है। उन्होंने हमेशा अनुशासन के साथ गेंदबाजी की है और अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है। मोहम्मद शमी ने भी घरेलू क्रिकेट में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है। अभी भुवी की बारी आई है और शमी भी उनके पीछे-पीछे आ रहे हैं, आप लोग बिल्कुल चिंता न करें।"

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में