न्यूजीलैंड में इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार! निशाने पर होंगे 2 बड़े रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को करीब 4 साल बाद नेशनल टीम में वापसी का मौका मिला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।

Two major records in Bhuvneshwar Kumar's sights: भारतीय क्रिकेट टीमअपने मिशन न्यूजीलैंड का आगाज करने के लिए तैयार है। इस दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ हो रही है, जहां पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज रहे भुवनेश्वर कुमार को लंबे समय के बाद वापसी का मौका मिला है।
दाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार करीब 4 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं और उनके लिए ये कीवी दौरा बहुत यादगार साबित हो सकता है, क्योंकि उनके पास इस सीरीज में 2 अचीवमेंट हासिल करने का मौका होगा। मेरठ के इस खिलाड़ी के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर 2 खास रिकॉर्ड निशानें पर होंगे और चलिए इस आर्टिकल में आपको इस बारे में बताते हैं।
#1. टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने का सुनहरा मौका
भुवनेश्वर कुमार के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अपने करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। भारतीय तेज गेंदबाज इस फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ 10 विकेट दूर हैं। भुवनेश्वर ने अब तक भारत के लिए 87 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम 90 विकेट दर्ज हैं। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 10 विकेट चटकाने में सफल रहते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज बन सकते हैं।
हालांकि, पांच मुकाबलों में यह मुकाम हासिल करना उनके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन भुवनेश्वर का अनुभव और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता उन्हें इस उपलब्धि का मजबूत दावेदार बना सकती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन न सिर्फ टीम इंडिया के लिए अहम होगा, बल्कि इस प्रारूप में उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर भी सभी की नजरें रहेंगी।
#2. इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट से सिर्फ 6 कदम दूर
भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड का दौरा इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का अवसर बन सकता है। टीम इंडिया का ये गेंदबाज अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 294 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और 300 विकेट का आंकड़ा छूने से महज छह विकेट दूर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अगर वह छह और विकेट हासिल कर लेते हैं, तो उनके अंतरराष्ट्रीय विकेटों की संख्या 300 हो जाएगी। ऐसा करने पर वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 14वें गेंदबाज बन सकते हैं।
यह भी पढ़े- IND vs NZ: 4 साल में कितना बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड? पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी T20I टीम से बाहर
भुवनेश्वर ने अपने करियर में नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स में सटीक गेंदबाजी के दम पर खास पहचान बनाई है। ऐसे में न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में उनकी गेंदबाजी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अगर वह अपनी लय हासिल करने में कामयाब रहते हैं, तो 300 इंटरनेशनल विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा उनके नाम दर्ज हो सकता है।




