IND vs NZ: 4 साल में कितना बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड? पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी T20I टीम से बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम 2022-23 में आखिरी बार न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी, जहां टी20 सीरीज में खेले 9 खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस बार दौरे पर टीम में शामिल नहीं हैं।

Team India tour of New Zealand 2022-23: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच गई है। दोनों ही टीमों के बीच करीब 40 दिन तक चलने वाले इस दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी। 22 अक्टूबर से दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम करीब 4 साल बाद तैयार है।
4 साल में कितनी बदल गई है टीम इंडिया
पिछले दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा रहे कई बड़े नाम इस बार टी20I स्क्वाड में नजर नहीं आएंगे। युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने और अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बीच टीम इंडिया की तस्वीर काफी बदल गई है। आखिर कौन-कौन से खिलाड़ी इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं और चार साल में भारतीय टी20 टीम कितनी बदल गई है? आइए जानते हैं।
2022-23 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेली थी टी20 सीरीज
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर पिछली बार करीब 4 साल पहले यानी 2022-23 में गई थी। जहां 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2 मैच बारिश की वजह से खराब हुए थे, तो वहीं सिर्फ 1 मैच ही पूरा हो सका और भारत ने उस मैच को जीत कर सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। अब उस दौरे के बाद फिर से न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया तैयार है।
न्यूजीलैंड दौरे से कप्तान से लेकर उपकप्तान सहित 9 खिलाड़ी बदले
सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल जैसे बड़े स्टार्स भी गायब
इसके अलावा बात करें तो भारत के उस दौर के स्टार बल्लेबाज और वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अब टीम में शामिल नहीं हैं। उस टीम में भारत के मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी मौजूद थे। रोहित और विराट को आराम देने की वजह से कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था। इस समय जो खिलाड़ी टीम में नहीं है और उस दौरे पर टीम में थे, उन खिलाड़ियों की बात करें तो हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक पिछले दौरे की टीम में शामिल थे, लेकिन इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।
यह भी पढ़े- प्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? सालाना कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप
2026 के इस दौरे की टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव




