ताजा खबर

जिस वापसी का था इंतजार, अब उसी पर उठे सवाल, भुवनेश्वर कुमार पर लटकी तलवार!

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को करीब 4 साल के बाद फिर से इंटरनेशनल में वापसी का मौका मिला है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 टी20 मैचों में उनका रंग फिका रहा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Bhuvneshwar Kumar Comeback in International
Bhuvneshwar Kumar Comeback in International

Bhuvneshwar Kumar Comeback in International: भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर अनुभवी तेज गेंदबाज  भुवनेश्वर कुमार के भविष्य को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले भुवी के लिए न्यूजीलैंड सीरीज के पहले 2 मैच उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल उसके आगे के सफर को लेकर है। क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट आगामी मुकाबलों के लिए कोई बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है?

वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का रंग पड़ा फिका

क्या इस खिलाड़ी को एक बार फिर टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है? कभी अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाला यह गेंदबाज अब चयनकर्ताओं की अगली रणनीति में कहां फिट होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। 4 साल बार इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए उतरे भुवनेश्वर कुमार से काफी उम्मीदें थी। न्यूजीलैंड की स्विंग कंडीशन में उनसे भरोसा था कि वो फिर से अपनी गेंदबाजी का प्रभाव डाल पाएंगे।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

पहले 2 टी20 मैचों में भुवी ने लुटा दिए 99 रन 

लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले दो मैचों में भुवी बुरी तरह से फ्लॉप रहे। क्राइस्टचर्च में खेले गए दोनों ही मैच में भारत ने तो शानदार जीत हासिल की, परंतु भुवी की जमकर धुलाई हुई और पहले 2 मैच में ही उन्होंने 8 ओवर की गेंदबाजी में 99 रन लुटा दिए और इसकी एवज में सिर्फ 1 विकेट उनके खाते में आ सका। 

पहले मैच में 49 और दूसरे मैच में 50 रन खर्च किए भुवनेश्वर कुमार ने

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शुरुआती दो मुकाबलों में वह उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। सीरीज के पहले मैच में भुवी ने चार ओवर में 49 रन खर्च किए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। वहीं, दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने 50 रन लुटा दिए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया। 

यह भी पढ़े- नमन धीर बने इन 3 खिलाड़ियों के लिए खतरा, अब टीम इंडिया में जगह मिलना मुश्किल!

अनुभवी स्विंग गेंदबाज के प्रदर्शन के बाद उठे सवाल

इस तरह शुरुआती दो मैचों में भुवनेश्वर आठ ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 99 रन दे चुके हैं। उनके इन आंकड़ों ने टीम में उनकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में भुवी के सामने अब आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी उपयोगिता साबित करने की चुनौती होगी। हालांकि, सीरीज के शुरुआती मैचों के आधार पर ही उनके टीम से बाहर होने का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी, लेकिन इतना जरूर है कि भारतीय टीम में अपनी वापसी को मजबूत करने के लिए उन्हें जल्द लय हासिल करनी होगी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 491 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में