ताजा खबर

नमन धीर बने इन 3 खिलाड़ियों के लिए खतरा, अब टीम इंडिया में जगह मिलना मुश्किल!

टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नए फिनिशर के रूप में नमन धीर ने खुद को बहुत कम वक्त में साबित किया है। न्यूजीलैंड दौरे पर पहले दो मैच में उनकी पारी ने हर किसी को प्रबावित किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Team India’s new finisher Naman Dhir
Team India’s new finisher Naman Dhir

Team India’s new finisher Naman Dhir: भारतीय क्रिकेट टीम में एक नए फिनिशर की एन्ट्री हुई है, जिसने बहुत कम वक्त में हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। पंजाब के फरिदकोट से आने वाले युवा होनहार खिलाड़ी नमन धीर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के दौरे पर पहले 2 टी20 इंटरनेशनल में ऐसा प्रदर्शन किया है कि वो अब भारत के लिए एक खतरनाक फिनिशर के रूप में देखे जा रहे हैं।

नमन धीर की कीवी टीम के खिलाफ पहले टी20 मैच में 15 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी हो या फिर दूसरे मैच में 17 गेंद में खेली 31 रन की कैमियो, दोनों ही पारियों ने टीम इंडिया के लिए जीत की मंजिल तक पहुंचानें में अहम भूमिका अदा की। नमन धीर के इस प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम में 3 खिलाड़ियों की जगह पर खतरा मंडराने लगा है। तो चलिए आपको बताते हैं वो 3 खिलाड़ी  

#1. रिंकू सिंह

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

रिंकू सिंह भारतीय टी20 टीम में फिनिशर की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाना और मुश्किल परिस्थितियों में बड़े शॉट लगाना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। हालांकि, नमन धीर भी आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। अगर नमन लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टीम मैनेजमेंट के सामने फिनिशर की भूमिका के लिए एक अतिरिक्त विकल्प होगा। ऐसे में रिंकू को अपनी जगह मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रदर्शन करना होगा। हालांकि, नमन की एंट्री का मतलब यह नहीं है कि रिंकू की जगह सीधे खतरे में है, क्योंकि दोनों के अंतरराष्ट्रीय अनुभव और टीम में स्थापित भूमिकाओं में अंतर है।

#2. वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर के लिए चुनौती सिर्फ बल्लेबाजी में नहीं, बल्कि टीम में ऑलराउंडर की भूमिका को लेकर भी है। सुंदर ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे टीम को संतुलन मिलता है। वहीं, नमन धीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का दम दिखाया और गेंदबाजी में भी उपयोगी विकल्प होने की क्षमता दिखाई है।  ऐसे में अगर टीम मैनेजमेंट को निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के साथ अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प चाहिए, तो नमन की दावेदारी मजबूत हो सकती है। हालांकि, सुंदर की स्पिन गेंदबाजी और अनुभव उन्हें अलग पहचान देते हैं। इसलिए मुकाबला इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम को किसी मैच में किस तरह के ऑलराउंडर की जरूरत है।

यह भी पढ़े- IPL 2027 में दिखेगा धोनी का जलवा या होगा संन्यास? माही के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

#3. शिवम दुबे

शिवम दुबे अपनी पावर-हिटिंग के लिए मशहूर हैं और खासकर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं। टी20 क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी भारत को बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाने में मदद कर सकती है। दूसरी ओर, नमन धीर ने हालिया प्रदर्शन से दिखाया है कि वह पारी के मुश्किल दौर में उतरकर भी तेजी से रन बना सकते हैं। साथ ही, उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी टीम को एक अतिरिक्त विकल्प देती है।

ऐसे में यदि भारत को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत हो जो बल्लेबाजी के साथ कुछ ओवर भी डाल सके, तो नमन और दुबे के बीच चयन को लेकर चर्चा बढ़ सकती है। हालांकि, दोनों की बल्लेबाजी की शैली और टीम में भूमिका पूरी तरह एक जैसी नहीं है, इसलिए दुबे की जगह पर खतरा उनकी फॉर्म, विरोधी टीम और प्लेइंग इलेवन के संतुलन पर निर्भर करेगा।

टैग:IndiaNaman Dhir
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 491 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में