ताजा खबर

IPL 2027 में दिखेगा धोनी का जलवा या होगा संन्यास? माही के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

आईपीएल के अगले साल होने वाले एडिशन में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की नजरें एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी पर जा टिकी हैं। पिछले साल एक भी मैच नहीं खेल पाने वाले धोनी के इस बार खेलने पर दिए जवाब ने सस्पेंस बढ़ा दिया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
MS Dhoni IPL 2027 Plan
MS Dhoni IPL 2027 Plan

MS Dhoni IPL 2027 Plan:आईपीएल में जब भी महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य की बात होती है, तो करोड़ों फैंस की नजरें उनके हर बयान पर टिक जाती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए धोनी का मैदान पर उतरना किसी त्योहार से कम नहीं है, लेकिन बढ़ती उम्र और फिटनेस के बीच अगले सीजन में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल लगातार बने हुए हैं।  क्या माही अगले साल होने वाले इस लीग के 20वें सीजन में खेलेंगे या नहीं? 

क्या महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे आईपीएल 2027? 

अब IPL 2027 में खेलने को लेकर खुद धोनी ने ऐसा जवाब दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। IPL 2027 में एमएस धोनी खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। खुद माही भी अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने साफ किया है कि वह दिसंबर से पहले आईपीएल में खेलने को लेकर अंतिम फैसला ले लेंगे। 

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

यह भी पढ़े- मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, CSK के सबसे बड़े दुश्मन को बनाया महेला जयवर्धने का रिप्लेसमेंट

खुद धोनी ने खेलने को लेकर की बात, लेकिन बढ़ाया सस्पेंस

आपको बता दें कि पिंडली में चोट के कारण धोनी पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। इसके बाद से ही उनके आईपीएल करियर और संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में धोनी बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर इवेंट में शामिल हुए, जहां उनसे IPL 2027 में खेलने की संभावनाओं पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने बताया कि पहले उन्हें अपनी जांच करवानी होगी और फिर मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही वह तय कर पाएंगे कि अगले सीजन में मैदान पर उतरना उनके लिए संभव होगा या नहीं।

धोनी ने कहा- डॉक्टर्स पर है निर्भर

न्यूज एजेंसी एनएनआई के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने बात करते हुए कहा कि

"मुझे पहले जांच करवानी होंगी, डॉक्टरों को मुझे रिपोर्ट देनी होगी और दिसंबर से पहले मुझे फैसला लेना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने की स्थिति में हूं या नहीं। आपको (डॉक्टरों) सुनिश्चित करना होगा कि मेरे साथ सबकुछ ठीक हो और मेरे जैसी पुरानी गाड़ी सड़क पर ठीक से चले। इसलिए दबाव डॉक्टरों पर है।"

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 491 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में