CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या का नहीं होगा चयन, सामने आई बड़ी वजह

भारतीय क्रिकेट टीम में लंबे समय से वापसी करने की फिराक में दिख रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या की न्यूजीलैंड दौरे पर भी वापसी नहीं हो पाएगी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 2 मिनट पढ़ें
Bhuvneshwar Kumar and Krunal Pandya
Bhuvneshwar Kumar and Krunal Pandya

Bhuvneshwar Kumar and Krunal Pandya: भारतीय क्रिकेट टीमइसी महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है। कीवी सरजमीं पर होने वाली तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए अगले हफ्ते टीम इंडिया के सेलेक्शन होने की खबर सामने आ रही है। इसी बीच न्यूजीलैंड दौरे पर भी अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की वापसी नहीं हो पाएगी।

भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या की फिर नहीं हो पाएगी टीम इंडिया में वापसी

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन से ठीक पहले एक ऐसी वजह सामने आ गई है, कि सेलेक्टर्स भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या को वापसी का टिकट देने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या ऐसी वजह है कि इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की भारतीय टीम में फिलहाल एन्ट्री नहीं हो पाएगी।

हांगकांग सिक्सेस सीरीज के लिए भुवी होंगे भारत के कप्तान, क्रुणाल भी शामिल

दरअसल हर साल होने हांगकांग में होने वाले हांगकांग सिक्सेज टूर्नामेंट के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है, तो वहीं क्रुणाल पंड्या भी इसी टीम में चुने गए हैं। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलने वाले और इस टीम को पिछले 2 सीजन में चैंपियन बनाने में खास योगदान देने वाले दोनों ही खिलाड़ी हांगकांग में जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़े- 3 बल्लेबाज, जिन्होंने 3 मैचों की वनडे सीरीज में बनाया है सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड

आईपीएल के कईं सितारें शामिल, शशांक सिंह से लेकर नीतिश राणा दिखाएंगे जलवा

हांगकांग सिक्सेस सीरीज 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी। जिसके लिए सोमवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारत की टीम में भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी में कईं आईपीएल सितारें शामिल हैं। जिसमें क्रुणाल पंड्या के अलावा, राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, राहुल तेवटिया, नीतिश राणा के साथ ही तेज गेंदबाज टी. नटराजन को शामिल किया गया है।

इस तरह से है हांगकांग सिक्सेस सीरीज के लिए भारत की टीम

भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवटिया, नीतिश राणा, शशांक सिंह, टी नटराजन

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में