CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

4 साल से हैं टीम इंडिया से दूर, लेकिन नहीं टूटा है हौंसला, वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भुवनेश्वर कुमार की हुंकार

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले करीब 4 साल से टीम से बाहर हैं, लेकिन वर्ल्ड कप 2027 में खेलने का सपना अभी भी बरकरार है।

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar on a comeback in 2027 World Cup: टीम इंडियामें 4 साल से नहीं मिला मौका... उम्र में तेजी के साथ बढ़ रही है, लेकिन हौंसला अब तक नहीं टूटा है और खेलने का जुनून बरकरार है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भले ही 2022 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक हार नहीं मानी है और वो टीम इंडिया में खेलने के लिए तैयार हैं।

2027 वर्ल्ड कप में मौका मिला, तो तैयार हैं भुवनेश्वर कुमार

पिछले 2 आईपीएल सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम की खिताबी जीत में अहम योगदान देने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को खेलने की चाहत रखते हैं। उन्होंने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर पहली बार अपनी बात रखी और उन्होंने इसे लेकर खुद को पूरी तरह से तैयार बताया है।

वर्ल्ड कप खेलने को लेकर कहा- मुझे खेलना है, लेकिन आगे का नहीं पता  

भुवनेश्वर कुमार से पूछा गया कि क्या 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं? तो इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मौका मिला, तो वो जरूर इसके लिए तैयार हैं।

जब भुवनेश्वर कुमार से पूछा गया कि क्या आईपीएल और घरेलू क्रिकेट सहित व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनके हालिया प्रदर्शन से उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में जगह मिल सकती है? इसके जवाब में भुवी ने आईएएनएस से कहा, 'मुझे खेलना है, मैं खेल रहा हूं। उसके बाद क्या होगा, इसका अंदाजा नहीं लगा सकता।'

भारत के लिए एक वक्त स्टार स्ट्राइक तेज गेंदबाज रहे भुवनेश्वर कुमार को नवंबर 2022 में टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आखिरी बार मौका मिला था, इसके बाद से उन्हें टीम इंडिया की जर्सी नसीब नहीं हो सकी है। भुवी ने अपनी स्विंग का जादू आईपीएल के पिछले 2 सीजन में खूब दिखाया है, तो साथ ही घरेलू क्रिकेट से लेकर यूपी प्रीमियर लीग में भी शानदार खेल रहे हैं। लेकिन सेलेक्टर्स ने उनके नाम पर विचार करना ही छोड़ दिया है।

यह भी पढ़े- IND vs SL: सरफराज खान के आने के बाद कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, कौन होगा नंबर-3 का बल्लेबाज?

यूपी टी20 लीग में लखनऊ फाल्कंस के लिए खेलने को उत्सुक भुवनेश्वर

यूपी टी20 लीग का आगाज 14 अगस्त से होने जा रहा है। इस चौथे सीजन में भी लखनऊ फाल्कंस टीम की कप्तानी कर रहे भुवनेश्वर कुमार इसक लेकर काफी उत्साहित हैं और वो ना सिर्फ अपनी टीम को जीताने बल्कि खुद अच्छा खेलकर भारतीय टीम में वापसी करना भी चाहते हैं।  यूपी टी20 लीग को लेकर भुवी ने कहा,  'यह लीग का चौथा साल है। हर साल हम सुधार देख रहे हैं, चाहे वह खिलाड़ियों की काबिलियत हो, यूपीसीए की तरफ से दी जाने वाली सुविधाएं हों या उनके काम करने का तरीका। मुझे यकीन है कि इसका भविष्य अच्छा है। मुझे लगता है कि हर राज्य में लीग हो रही है, न कि सिर्फ यूपीसीए में।'

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में