CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

IND vs SL: सरफराज खान के आने के बाद कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, कौन होगा नंबर-3 का बल्लेबाज?

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में शुभमन गिल एंड कंपनी की प्लेइंग-11 को देखना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है।

Indian Cricket Team
Indian Cricket Team

Team India Playing XI in Galle Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे पर एक शानदार शुरुआत के साथ टेस्ट सीरीज से पहले एक अच्छी तैयारी का संकेत किया है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच को टीम इंडिया ने जीत लिया है और अब 15 अगस्त को गॉल में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए आत्मविश्वास भी हासिल कर लिया है।

यहां पर स्क्वाड में से जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन जैसे स्टार खिलाड़ी बाहर जरूर हो गए हैं, लेकिन उनकी जगह आकिब नबी और सरफराज खान रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े हैं। जिसके बाद अब 15 अगस्त को होने वाले पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 पर हर किसी की नजरें टिकी होंगी। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं गॉल टेस्ट में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11?

# यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल होंगे ओपनर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर ज्यादा बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करते दिखाई दे सकते हैं। दोनों के पास टेस्ट क्रिकेट का अच्छा अनुभव है पिछले कुछ वक्त से एकसाथ खेलने की वजह से तालमेल भी काफी जबरदस्त है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट एक बार फिर इस जोड़ी पर भरोसा जता सकता है।

# पडिक्कल नंबर-3 तो चौथे पर कप्तान गिल का स्थान फिक्स

साई सुदर्शन के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद नंबर-3 का स्थान सबसे बड़ा सवाल बना हुआ था। लेकिन वॉर्म-अप मैच में देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 142 रनों की शानदार पारी खेलकर इस स्थान के लिए अपनी दावेदारी बेहद मजबूत कर दी है। ऐसे में पडिक्कल को नंबर-3 पर उतारा जा सकता है। वहीं कप्तान शुभमन गिल भी पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और उनका नंबर-4 पर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। गिल ने भी वॉर्म-अप मुकाबले में वापसी करते हुए 44 रन बनाए हैं

यह भी पढ़े- वॉर्म-अप मैच टीम इंडिया की जीत है बहुत खास, ये 4 पॉजिटिव पॉइंट बनते ही तय हुई श्रीलंका की हार?

# सरफराज को मिल सकता है नंबर-5 पर मौका, पंत होंगे विकेटकीपर

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद सरफराज खान को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। टीम इंडिया में 2 साल बाद सरफराज की वापसी ने मिडिल ऑर्डर का समीकरण दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज को नंबर-5 पर मौका मिल सकता है। उनके बाद ऋषभ पंत विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका संभालेंगे। पंत की मौजूदगी टीम के निचले क्रम को भी काफी मजबूती देती है और वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

# रवींद्र जडेजा सहित 3 स्पिनर्स का खेलना तय

श्रीलंका की स्पिन फ्रैंडली विकेट को देखते हुए भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला कर सकती है। रविंद्र जडेजा का खेलना लगभग तय नजर आता है। लंबे समय बाद मैदान पर लौटे जडेजा ने वॉर्म-अप मैच में गेंद से चार विकेट लेने के साथ बल्ले से भी नाबाद अर्धशतक जड़कर अपनी लय का शानदार सबूत दिया है। उनके साथ कुलदीप यादव और युवा खिलाड़ी मानव सुथार को तीसरे स्पिनर के तौर पर शामिल किया जा सकता है। अगर पिच पर स्पिनरों के लिए मदद के संकेत मिलते हैं, तो भारत का यह स्पिन अटैक श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

#पेस अटैक की जिम्मेदारी सिराज-कृष्णा के कंधों पर

टीम इंडिया के स्टार मैच विनर जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से पेस बॉलिंग अटैक को तगड़ा झटका लगा है, लेकिन अब उनकी गैर हाजिरी में इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए मोहम्मद सिराज को अतिरिक्त एफर्ड लगाना होगा। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिलना तय है। सिराज के पास अनुभव है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा अपनी ऊंचाई और अतिरिक्त उछाल से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। श्रीलंका में स्पिन का दबदबा रहने की उम्मीद के बीच इन दोनों तेज गेंदबाजों का शुरुआती स्पेल भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।

ऐसी होगी टीम इंडिया की पहले टेस्ट की प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में