CSE
Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index591.5 −2.25%Match Index643.5 +4.27%TIX-SATO2699.3 −0.73%TIX-CPL2667.7 −2.25%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

वॉर्म-अप मैच टीम इंडिया की जीत है बहुत खास, ये 4 पॉजिटिव पॉइंट बनते ही तय हुई श्रीलंका की हार?

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले वॉर्म-अप मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से हराकर अच्छी तैयारी का संकेत दिया।

Team India in Warm-up Match
Team India in Warm-up Match

Team India's positive points in warm-up match: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के दौरे की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में की है। शुभमन गिल की सेना ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वॉर्म-अप मैच में धमाकेदार जीत के साथ अपनी ताकत का अहसास कराया है। भारतीय टीम को श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ मैच में आखिरी दिन 207 रनों का टारगेट मिला था, जिसे भारत ने सिर्फ 45 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने वॉर्म-अप मैच ही जीता हो। लेकिन इस मैच से उसे वो चार बड़ी चीजें जरूर मिल गई हैं, जो आने वाली सीरीज में टीम का आत्मविश्वास बढ़ा सकती हैं। कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से संकेत दिए, तो कुछ सवालों के जवाब भी मिले। खास बात ये है कि मुकाबले के दौरान टीम इंडिया में ऐसे 4 पॉजिटिव पॉइंट्स देखने को मिले हैं, जो इस टेस्ट सीरीज में काम आ सकते हैं।

#1. साई सुदर्शन का मिला मजबूत विकल्प

इस सीरीज से पहले युवा स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल नंबर-3 की बल्लेबाजी को लेकर था कि उनकी जगह कौन संभालेगा, इस पर लगातार चर्चा हो रही थी। वॉर्म-अप मैच ने इस सवाल का जवाब काफी हद तक दे दिया है। कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल पहली पारी में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने शानदार अंदाज में अपनी दावेदारी पेश की। पडिक्कल ने 142 रनों की नाबाद पारी खेलकर न सिर्फ टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता, बल्कि यह भी दिखा दिया कि वह टॉप ऑर्डर में बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। अगर श्रीलंका में भी पडिक्कल इसी लय को बरकरार रखते हैं, तो नंबर-3 पर साई सुदर्शन की कमी काफी हद तक पूरी की जा सकती है।

#2. रविंद्र जडेजा का ऑलराउंड खेल बढ़ा भरोसा

वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी में से एक रविंद्र जडेजा का शानदार प्रदर्शन रहा। आईपीएल 2026 के बाद से जडेजा ने कोई मुकाबला नहीं खेला था और लंबे ब्रेक के बाद उनकी वापसी पर सभी की नजरें थीं। लेकिन जडेजा ने मैदान पर उतरते ही साबित कर दिया कि वह पूरी तरह लय में लौट चुके हैं। उन्होंने गेंदबाजी से दोनों पारियों में मिलाकर 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि बल्ले से भी पहली पारी में नाबाद 63 रन की पारी खेली। तो वहीं दूसरी पारी में भी आउट हुए बिना 22 रन बनाए। जडेजा का यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि श्रीलंका की परिस्थितियों में एक ऐसा खिलाड़ी बेहद अहम हो जाता है, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदल सकता है। उनकी वापसी से भारतीय टीम का संतुलन भी काफी मजबूत नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े- IND vs SL: सरफराज खान की वापसी से इस खिलाड़ी की बढ़ी मुश्किलें, गॉल टेस्ट में नहीं मिलेगा मौका?

#3. शुभमन गिल की फिटनेस की टेंशन हुई दूर

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की चोट ने वॉर्म-अप मैच से पहले भारतीय टीम की चिंता बढ़ा दी थी। प्रैक्टिस के दौरान दाएं हाथ की उंगली में चोट लगने के बाद गिल को एहतियात के तौर पर मैच के शुरुआती दो दिनों में मैदान से दूर रखा गया। यहां तक कि उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम की कप्तानी की। ऐसे में गिल की फिटनेस पर हर किसी की नजर थी। हालांकि, मुकाबले की दूसरी पारी में गिल मैदान पर लौटे और उन्होंने 54 गेंदों में 44 रन बनाकर अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा सकारात्मक संकेत दिया। गिल का वापस मैदान पर उतरना टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है, क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कप्तान के साथ-साथ टॉप ऑर्डर के अहम बल्लेबाज के तौर पर उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है।

#4. स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजों ने दिखाया दम

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती वहां की परिस्थितियों और खासकर स्पिन गेंदबाजी से निपटने की होगी। श्रीलंकाई पिचों पर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों का प्रभाव बढ़ सकता है और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए इस चुनौती से पहले ही अभ्यस्त होना बेहद जरूरी है। वॉर्म-अप मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने स्पिन के खिलाफ जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे टीम मैनेजमेंट को काफी राहत मिली होगी। बल्लेबाजों ने स्पिनरों को खुलकर खेलने के साथ-साथ जरूरत के हिसाब से डिफेंसिव बैटिंग भी की और विकेट विकेट पर टिकने की कोशिश की। सबसे अहम बात यह रही कि भारतीय बल्लेबाजों ने स्पिन गेंदबाजों को हावी होने का ज्यादा मौका नहीं दिया। श्रीलंका सीरीज से पहले यह प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि टीम इंडिया स्पिन की चुनौती के लिए अच्छी तरह तैयार होकर उतरना चाहती है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में