CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL में बतौर कप्तान लगातार सीजन में 500+ रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, गिल ने दोहराया सचिन-विराट का कारनामा

IPL में बतौर कप्तान लगातार सीजन में 500+ रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुभमन गिल शामिल हो गए हैं। जानिए पूरी लिस्ट।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली वाले उन IPL कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लगातार सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए।
शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली वाले उन IPL कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लगातार सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए।

5 Captains with successive IPL seasons with 500+ runs: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि, गिल की इस पारी के बावजूद GT को KKR के हाथों 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना नाम एक खास सूची में दर्ज करा लिया। गिल उन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान लगातार दो या उससे ज्यादा सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

आईपीएल जैसे मुश्किल टूर्नामेंट में कप्तानी करना आसान काम नहीं होता और उसमें अगर व्यक्तिगत प्रदर्शन भी करना हो तो चुनौतियां बढ़ जाती हैं। हालांकि, गिल समेत कुछ कप्तानों ने यह काम बखूबी किया है। इस लेख में हम ऐसे ही 5 कप्तानों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्होंने लगातार आईपीएल सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। जानिए कौन-कौन से कैप्टन इसका हिस्सा हैं। 

इन 5 कप्तानों ने बल्ले से लगातार आईपीएल सीजन में 500+ रन बनाने का किया है कारनामा 

1. डेविड वॉर्नर - 3 सीजन (2015, 2016 और 2017)

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर आईपीएल में बतौर कप्तान लगातार 500+ रन बनाने के मामले में सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने कप्तानी संभालते हुए 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 14 मैचों में 562 रन बनाए। इसके बाद 2016 में वॉर्नर ने 17 मैचों में 848 रन ठोके और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। 2017 में भी उन्होंने 14 मैचों में 641 रन बनाए। 

2. केएल राहुल - 3 सीजन (2020, 2021, 2022)

केएल राहुल को आईपीएल की रन मशीन कहना गलत नहीं होगा। भले ही उनकी अगुवाई में टीमों को टाइटल जीतने में सफलता न मिली हो लेकिन राहुल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। राहुल ने 2020 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 14 मैचों में 670 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। 2021 में भी उन्होंने पंजाब के लिए 13 मैचों में 626 रन जोड़े। इसके बाद 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के रूप में राहुल ने 15 मैचों में 616 रन बनाए। 

3.  सचिन तेंदुलकर - 2 सीजन (2010, 2011)

सचिन तेंदुलकर ने भी IPL में अपना जलवा दिखाया और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली। इस दौरान सचिन ने भी लगातार सीजन में 500+ रन बनाकर कमाल किया। उन्होंने 2010 में 15 मैचों में 618 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 47.54 रहा और 5 अर्धशतक आए। इसके बाद 2011 में भी सचिन ने 16 मैचों में 553 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे।

4. विराट कोहली - 2 सीजन (2015 और 2016)

विराट कोहली ने आईपीएल में बतौर कप्तान लगातार दो सीजन में 500+ रन बनाने का कारनामा किया था। उन्होंने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए 16 मैचों में 505 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले। इसके बाद 2016 सीजन में कोहली ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 16 मैचों में 973 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 3000 रन पूरे कर मार्श-गेल को पछाड़ा

5. शुभमन गिल - 2 सीजन (2025 और 2026)

2024 में जब हार्दिक पांड्या ने वापस मुंबई इंडियंस का हाथ थामा तो शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया। गिल ने बल्लेबाज के रूप में लगातार अच्छा किया था और कप्तानी मिलने के बाद उनके प्रदर्शन में और भी निखार आया। गिल ने आईपीएल में बतौर कप्तान लगातार 2 सीजन में 500+ रन बनाने का कारनामा किया है। गिल ने 2025 में 15 मैचों में 650 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले और उनका औसत 50 रहा। इसके बाद 2026 में भी उन्होंने शानदार लय जारी रखी और 12 मैचों में 552 रन बना दिए। इस सीजन में गिल ने अब तक 5 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 160.47 रहा है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में