IPL 2026: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 3000 रन पूरे कर मार्श-गेल को पछाड़ा

IPL 2026 में KKR vs GT मैच के दौरान साई सुदर्शन ने T20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बना दिया। इस मामले में उन्होंने शॉन मार्श और क्रिस गेल जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने KKR के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाकर टी20 में सबसे तेज 3000 रन पूरे किए।
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Sai Sudharsan fastest to 3000 runs in T20s: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने IPL 2026के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सुदर्शन ने यह उपलब्धि पारियों के लिहाज से हासिल की और उस सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए, जिसमें शॉन मार्श और क्रिस गेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं।

साई सुदर्शन ने KKR vs GT मैच में जैसे ही 36 रन पूरे किए, उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली और ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मार्श ने अपने टी20 करियर की 85वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था, जबकि सुदर्शन ने 78वीं पारी में उनसे आगे निकलकर नया रिकॉर्ड बना दिया। वहीं, क्रिस गेल ने यह आंकड़ा 87 पारियों में हासिल किया था। गेल से आगे डेवोन कॉनवे और डार्सी शॉर्ट भी मौजूद हैं, जिन्होंने 86-86 पारियों में 3000 टी20 रन पूरे किए थे।

T20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन: 

  1. 78 - साई सुदर्शन*
  2. 85 - शॉन मार्श
  3. 86 - डार्सी शॉर्ट
  4. 86 - डेवोन कॉनवे
  5. 87 - क्रिस गेल

चोट के कारण पहले हुए रिटायर्ड हर्ट, फिर दोबारा आकर ठोका अर्धशतक 

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 248 के रन चेज में साई सुदर्शन ने तेज शुरुआत की थी लेकिन फिर चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर चोटिल हो गए और उन्हें 23 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। हालांकि, फिर बाद में जब कप्तान शुभमन गिल 17वें ओवर में आउट हुए तो सुदर्शन दोबारा बल्लेबाजी के लिए आए। इंजरी के बावजूद सुदर्शन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। उन्होंने 28 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद रहकर 53 रन बनाए लेकिन अपनी टीम की हार टालने में नाकाम रहे। 

IPL 2026 में जमकर बोल रहा है साई सुदर्शन का बल्ला 

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में जहां तूफानी ओपनर्स की बात हो रही है, वहां साई सुदर्शन ने अपनी क्लासिक बल्लेबाजी और निरंतरता से सभी को हैरान कर दिया। सुदर्शन ने 13 पारियों में 46.16 की औसत और 157.83 की स्ट्राइक रेट से 554 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा रखा है। उनके बल्ले से एक शतक और छह अर्धशतक भी आए हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कल का KKR vs GT मैच किसने जीता? पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल

सुदर्शन ने इस सीजन लगातार चार बार 50 से अधिक रन बनाए हैं, जो एक सीजन में में जीटी के लिए किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक हैं। केकेआर के खिलाफ 53*, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 61, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 55 और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 57 रन बनाकर उन्होंने टूर्नामेंट के पहले भाग में खराब प्रदर्शन के बाद दूसरे भाग में शानदार वापसी की है। पहले चर्म में उन्होंने छह पारियों में केवल एक अर्धशतक बनाया था।

टैग:

हमें फॉलो करें

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में