CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: कल का KKR vs GT मैच किसने जीता? पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल

IPL 2026 में कल कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का मैच हुआ। इसमें KKR ने GT को 29 रनों से हराया, जानें पूरे मैच का हाल और पॉइंट्स टेबल अपडेट।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
KKR vs GT Match Result
KKR vs GT Match Result

Who won yesterday's KKR vs GT Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार, 16 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का 60वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में KKR का बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन देखने को मिला और टीम ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए और GT को 248 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में एक स्थान का फायदा हुआ और टीम अब 12 मैचों में 11 अंकों के साथ 7वें स्थान पर आ गई है। वहीं, हार के बावजूद गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर ही बनी हुई है। GT के अब 13 मैचों में 16 अंक हैं।

फिन एलन की तूफानी पारी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत तेज रही, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके। रहाणे 14 गेंदों में 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद फिन एलन ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

फिन एलन ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और महज 35 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 4 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। एलन ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और KKR को बड़े स्कोर की मजबूत नींव दी। वह शतक से 7 रन दूर रह गए और 12वें ओवर में साई किशोर का शिकार बने।

रघुवंशी-ग्रीन ने KKR को 247 तक पहुंचाया

एलन के आउट होने के बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने गुजरात को वापसी का मौका नहीं दिया। रघुवंशी ने 44 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं, कैमरन ग्रीन ने 28 गेंदों में नाबाद 52 रन की तेज पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए KKR को 20 ओवर में 247/2 तक पहुंचा दिया। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज और साई किशोर को 1-1 विकेट मिला, लेकिन बाकी गेंदबाज KKR के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाए।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट किए पूरे, इस आंकड़े को छूने वाले बने 11वें तेज गेंदबाज

गिल और बटलर ने कोशिश की, लेकिन लक्ष्य से दूर रह गई गुजरात

248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत तेज रही। साई सुदर्शन ने पारी की शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन वह 23 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। इसके बाद निशांत सिंधु सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिलने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और 49 गेंदों में 85 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। गिल ने जोस बटलर के साथ मिलकर गुजरात को मुकाबले में बनाए रखा। बटलर ने भी 35 गेंदों में 57 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

हालांकि, बड़े लक्ष्य के दबाव में गुजरात अंतिम ओवरों में जरूरी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। साई सुदर्शन बाद में दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे और 28 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन तब तक मैच KKR की पकड़ में जा चुका था। गुजरात 20 ओवर में 218/4 ही बना सकी और 29 रन से मुकाबला हार गई। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से गेंदबाजी में अपना 200वां आईपीएल मैच खेलने वाले सुनील नरेन सबसे असरदार रहे। उन्होंने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। कैमरन ग्रीन और सौरभ दुबे को 1-1 सफलता मिली।

KKR vs GT मैच के बाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल का हाल

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053
2 गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 +0.400
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 12 6 5 1 13 +0.355
5 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
6 चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 0 12 +0.027
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
8 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
9 मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 12 4 8 0 8 -0.701
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में