CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

आशीष नेहरा बनने वाले थे CSK के हेड कोच, फिर अचानक बदल गया पूरा खेल! IPL 2027 से पहले बड़ा खुलासा

आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के रूप में जहीर खान की नियुक्ति हो गई है। इसे लेकर पहले पूर्व तेज गेंदबाज आशिष नेहरा का नाम सबसे आगे चल रहा था।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Ashish Nehra Rejected CSK Head Coach Proposal
Ashish Nehra Rejected CSK Head Coach Proposal

Ashish Nehra Rejected CSK Head Coach Proposal: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के डगआउट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। स्टीफन फ्लेमिंग के लंबे कार्यकाल के बाद अब जहीर खान को टीम की कमान बतौर हेड कोच सौंपी गई है। लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं होती, क्योंकि जहीर खान से पहले एक और दिग्गज का नाम CSK के हेड कोच पद के लिए सबसे आगे चल रहा था। यह नाम था आशीष नेहरा का।

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच बनने वाले थे आशिष नेहरा

आखिर ऐसा क्या हुआ कि नेहरा के नाम पर चल रही चर्चा के बीच पूरा समीकरण बदल गया और जहीर खान को यह जिम्मेदारी मिल गई? IPL 2027 से पहले इसे लेकर एक हैरान करने वाला दावा किया गया है।

आशिष नेहरा से किया गया था अप्रोच, दिग्गज गेंदबाज ने ठुकराया ऑफर

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 9 सीजन बिताने वाले आर अश्विन ने टीम के नए हेड कोच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अश्विन के मुताबिक, स्टीफन फ्लेमिंग के बाद हेड कोच की जिम्मेदारी के लिए जहीर खान के नाम पर मुहर लगने से पहले CSK मैनेजमेंट ने कई दिग्गजों से संपर्क किया था। इनमें गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा का नाम भी शामिल था। बताया गया कि चेन्नई ने नेहरा को इस भूमिका के लिए अप्रोच किया था, लेकिन पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया।

यह भी पढ़े- एक आंकड़ा और बदल जाएगा वनडे क्रिकेट का इतिहास! विराट कोहली के निशाने पर सचिन का महारिकॉर्ड

आर अश्विन ने किया हैरान करने वाला खुलासा

ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आखिर नेहरा ने CSK के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया और फिर फ्रेंचाइजी ने जहीर खान को अपनी टीम की कमान सौंपने का फैसला कैसे किया? IPL 2027 से पहले अश्विन के इस खुलासे ने CSK के कोचिंग बदलाव की पूरी कहानी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

आशिष नेहरा के द्वारा ऑफर ठुकराने का किया गया दावा

पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने CSK की हेड कोच पोजीशन पर चर्चा करते हुए कहा कि

"कई कोचों का रुख किया गया था। जहां तक मैं समझता हूं, एक समय पर आशीष नेहरा को भी अप्रोच किया गया था, लेकिन नेहरा ने ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। आशीष को गुजरात टाइटंस छोड़ने की जरूरत नहीं है, वहां उन्हें बतौर कोच बहुत सफलता प्राप्त हुई है।"

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में