CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

एक आंकड़ा और बदल जाएगा वनडे क्रिकेट का इतिहास! विराट कोहली के निशाने पर सचिन का महारिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट इतिहास में विराट कोहली ने एक से एक कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। वो रिकॉर्ड के सबसे बड़े शहंशाह सचिन तेंदुलकर के कईं रिकॉर्ड्स को तोड़ चुके हैं और अब एक और बड़ा कीर्तिमान तोड़ने के करीब हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Virat Kohli targets Sachin Tendulkar's record: वनडे क्रिकेट में एक बार फिर इतिहास बदलने की दहलीज पर खड़े हैं विराट कोहली। वे
Virat Kohli targets Sachin Tendulkar's record: वनडे क्रिकेट में एक बार फिर इतिहास बदलने की दहलीज पर खड़े हैं विराट कोहली। वे

Virat Kohli targets Sachin Tendulkar's record: वनडे क्रिकेट में एक बार फिर इतिहास बदलने की दहलीज पर खड़े हैं विराट कोहली। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रिकॉर्ड किंग विराट  कोहली के पास ऐसा कारनामा करने का मौका है, जो उन्हें सीधे सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड के सामने खड़ा कर देगा।

विराट कोहली कर सकते हैं सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त

सबसे दिलचस्प बात यह है कि कोहली इस मुकाम से महज 59 रन दूर हैं। अगर उनका बल्ला इस सीरीज में चला, तो सिर्फ 15,000 वनडे रन का आंकड़ा ही पूरा नहीं होगा, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी बन सकता है, जिसके लिए सचिन ने 377 पारियां खेली थीं। अब सवाल सिर्फ इतना है—क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर वनडे इतिहास में नया रिकॉर्ड बना देंगे?

वेस्टइंडीज के खिलाफ 59 रन बनाते ही बन जाएंगे वनडे के सबसे तेज 15 हजारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज में एक बार फिर से विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आएंगे। ये सीरीज टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज के लिए बहुत ही खास होने वाली है। जहां वो अपने आइडल सचिन तेंदुलकर के एक बहुत बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- IPL 2027 के ऑक्शन वेन्यू पर बड़ा सस्पेंस खत्म! जानें कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली

सचिन ने 377 पारियों में पूरे किए थे 15 हजार वनडे रन, कोहली ने खेली है 302 पारियां

कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने से महज 59 रन दूर हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ जैसे ही कोहली 59 रन पूरे करेंगे, वह वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा छू लेंगे। इस उपलब्धि के साथ उनके पास वनडे इतिहास में इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बनने का मौका भी होगा।

दरअसल, इस रिकॉर्ड की रेस में कोहली के सामने क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन ने वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने के लिए 377 पारियां खेली थीं, जबकि विराट कोहली यह आंकड़ा अपनी 303वीं पारी में ही हासिल कर सकते हैं। यानी कोहली के पास सचिन से 74 पारियां कम में इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने का मौका है। अब सभी की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज पर होंगी, जहां कोहली के बल्ले से निकलने वाले हर रन के साथ एक नया रिकॉर्ड उनके और करीब आता जाएगा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में