CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर; सामने आई अहम वजह

IPL 2026 में लगातार दो जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर, दिग्गज खिलाड़ी इंजरी की वजह से शेष मैचों से हुआ बाहर।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Chennai Super Kings fast bowler Khaleel Ahmed ruled out of IPL 2026 after suffering quadriceps injury during CSK vs KKR match
Chennai Super Kings fast bowler Khaleel Ahmed ruled out of IPL 2026 after suffering quadriceps injury during CSK vs KKR match

Khaleel Ahmed Ruled Out IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2026 के बीच सीजन में बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

खलील को 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय जांघ की मांसपेशी में गंभीर चोट लगी। वह अपना ओवर पूरा किए बिना ही मैदान से बाहर चले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में मेडिकल जांच में पता चला कि चोट इतनी गंभीर है कि वे इस सीजन का बाकी हिस्सा पूरी तरह मिस कर देंगे।

खलील अहमद के बाहर होने से CSK की मुश्किलें बढ़ीं 

अनुभवी पेसर खलील अहमद की चोट चेन्नई सुपे रकिंग्स के लिए खास तौर पर परेशानी भरी है क्योंकि टीम ने हाल ही में लगातार दो जीत हासिल कर सीजन में वापसी के मजबूत संकेत दिए थे। चेन्नई ने टूर्नामेंट की शुरुआत तीन लगातार हार से की थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उसने अपनी लय पकड़ ली थी।

यह भी पढ़ें: IPL के सिक्सर किंग बने विराट कोहली, राहुल-रोहित को पछाड़ा; RCB vs LSG मैच में रचा इतिहास

खलील अहमद की गैरमौजूदगी से CSK का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ सकता है, खासकर नई गेंद से विकेट लेने की उनकी क्षमता टीम के लिए काफी अहम थी। अब टीम मैनेजमेंट को जल्द ही उनके विकल्प पर फैसला करना होगा ताकि बाकी मैचों में गेंदबाजी संतुलन बना रहे। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि CSK इस बड़े झटके से कैसे उबरती है और अपनी हालिया जीत की लय को बरकरार रख पाती है या नहीं।

IPL 2026 में खलील अहमद का प्रदर्शन

इस सीजन में खलील अहमद ने मिश्रित प्रदर्शन किया। उन्होंने 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 0/17, पंजाब किंग्स के खिलाफ 0/28 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 0/37 के आंकड़े दर्ज किए। 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने  1/40 का प्रदर्शन किया, जबकि KKR के खिलाफ मैच में चोट लगने से पहले उन्होंने 1/24 रन देकर 1 विकेट लिया। खलील ने कोलकाता के खिलाफ 3.5 ओवर की गेंदबाजी की लेकिन फिर अपने स्पेल की अंतिम गेंद चोट के कारण नहीं डाल पाए और मैदान से बाहर चले गए थे। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में