CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

LSG से हार के बाद भी CSK की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार? एक क्लिक में जानें पूरा समीकरण

IPL 2026 में प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस में शामिल CSK को LSG से हार के बाद बड़ा झटका लगा है। हालांकि, अभी भी चेन्नई खास समीकरण के तहत टॉप-4 में जगह बना सकती है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
CSK playoff scenario IPL 2026 after loss against LSG
CSK playoff scenario IPL 2026 after loss against LSG

CSK playoff scenario after loss against LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए, जवाब में घरेलू टीम लखनऊ ने 16.4 ओवर में ही 3 विकेट पर 188 रन बनाते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। 

चेन्नई इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत कर सकती थी, लेकिन लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई की मुश्किलें बढ़ा दीं। हालांकि, इस हार के बावजूद चेन्नई की प्लेऑफ रेस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।LSG के खिलाफ मिली हार के बाद CSK के लिए अब आगे की राह आसान नहीं रहने वाली। टीम को अपने बाकी बचे मुकाबलों में न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि नेट रन रेट का भी खास ध्यान रखना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के पास अभी भी टॉप-4 में जगह बनाने का मौका है, लेकिन अब गलती की गुंजाइश बेहद कम बची है।

CSK को अब जीतने होंगे बाकी दो मैच

चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.027 है। सबसे सीधा समीकरण यही है कि टीम अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीते। CSK को आगे गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है। अगर चेन्नई इन दोनों मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो टीम 16 अंकों तक पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में CSK की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें काफी मजबूत हो जाएंगी। 

हालांकि, सिर्फ जीत दर्ज करना और 16 अंक जुटाना ही काफी नहीं होगा। टूर्नामेंट के इस स्टेज पर कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है और उनके पास चेन्नई सुपर किंग्स से आगे निकलने का मौका रहेगा। ऐसे में CSK को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। अगर कुछ मुकाबलों के परिणाम चेन्नई के पक्ष में जाते हैं, तो टीम टॉप-4 की रेस में बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: CSK पर जीत के बाद LSG को झटका, कप्तान ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना; जानें वजह

एक हार और बढ़ा सकती है मुश्किल

अगर CSK अपने बाकी दो मैचों में से एक भी मुकाबला हारती है, तो टीम के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो जाएगी। उस स्थिति में चेन्नई को 14 अंकों पर रुकना पड़ सकता है और फिर पूरा समीकरण नेट रन रेट और बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर करेगा। इसलिए CSK को अब हर मैच नॉकआउट की तरह खेलना होगा।

टीम के लिए चिंता की बात यह भी है कि आने वाले दोनों मुकाबले आसान नहीं हैं। गुजरात और हैदराबाद दोनों ही टीमें इस सीजन में मजबूत नजर आई हैं। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

इस तरह यह तो साफ़ है कि चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है लेकिन उनके लिए रास्ता बिलकुल भी आसान नहीं है। अपने बचे हुए दोनों मैचों में बड़ी जीत के साथ-साथ CSK को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में