CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

CSK को बड़ा झटका, IPL 2026 से आयुष म्हात्रे बाहर; हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

IPL 2026 में Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है। आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और अब टीम को उनके बिना आगे के मुकाबले खेलने होंगे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
CSK player Ayush Mhatre ruled out of IPL 2026 due to hamstring injury
CSK player Ayush Mhatre ruled out of IPL 2026 due to hamstring injury

Ayush Mhatre ruled out of IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार होने वाले युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे अब सीजन के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद चेन्नई फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर दी। म्हात्रे जबरदस्त फॉर्म का फायदा उठाकर लगातार रन बना रहे थे लेकिन अब उनका बाहर होना रुतुराज गायकवाड़ की टीम के लिए बड़ा झटका है। 

18 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में 195 के रन चेज के दौरान पांचवें ओवर में दो रन लेते समय आयुष म्हात्रे को बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ, जिसके कारण उन्हें दूसरा रन पूरा करने में काफी तकलीफ हुई। इसके बाद, फिजियो ने मैदान पर आकर ट्रीटमेंट किया और 18 वर्षीय बल्लेबाज ने दर्द में भी बल्लेबाजी जारी रखी।

यह भी पढ़ें: भारत की दो T20 टीम बनाने के विचार पर अश्विन का विरोध, बोले – "इंडिया कैप की वैल्यू कम न करें"

हालांकि, फिर एक तेज सिंगल लेने के दौरान उन्हें बुरी तरह लंगड़ाते देखा गया और वह रन आउट होने से भी बचे। इसके बाद, अगली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया। इस तरह उन्हें 13 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन जाना पड़ा। मैदान से बाहर जाते समय भी उन्हें परेशानी में देखा जा सकता था। माना जा रहा था कि तीन सप्ताह के बाद आयुष म्हात्रे वापसी कर सकते हैं लेकिन अब उनके बाहर होने की खबर आ गई है। CSK के बयान के मुताबिक, दाएं हाथ के बल्लेबाज को रिहैब के लिए 6 से 12 सप्ताह का समय लग सकता है। 

आयुष म्हात्रे का बाहर होना CSK के लिए बड़ा झटका 

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आयुष म्हात्रे के आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर होने की पुष्टि की और उनके रिहैब की अवधि के बारे में भी बताया। CSK ने पोस्ट के साथ लिखा, 

"आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण आईपीएल 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। आयुष को इस चोट से उबरने में 6-12 सप्ताह का समय लगेगा। हम आयुष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

इस सीजन आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बेस्ट बल्लेबाज साबित हुए लेकिन अब उनके बगैर ही टीम को खेलना होगा। म्हात्रे ने छह पारियों में 33.50 के औसत और 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल रहीं। फिलहाल प्लेइंग XI में उनकी जगह उर्विल पटेल को शामिल किए जाने की संभावना नजर आ रही है। उर्विल को भी पिछले सीजन ही चेन्नई की टीम ने अपने साथ रिप्लेसमेंट के रूप में जोड़ा था और मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। सीएसके को अपना अगला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में