CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

CSK vs DC मैच के बाद संजू सैमसन का खुलासा, सेंचुरी सेलिब्रेशन इस स्पेशल शख्स को किया समर्पित

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन का नाबाद शतक, मैच के बाद सेंचुरी सेलिब्रेशन के पीछे का राज किया उजागर।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Sanju Samson dedicates special century celebration to head coach Stephen Fleming
Sanju Samson dedicates special century celebration to head coach Stephen Fleming

Sanju Samson big revelation about his special century celebration: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन ने मैच के बाद एक भावुक खुलासा किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार नाबाद शतक जड़ने के बाद सैमसन ने अपनी सेंचुरी के जश्न को टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को समर्पित किया।

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सैमसन ने 56 गेंदों में 115* रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 212/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रन पर सिमट गई और CSK ने लगातार तीन हार के बाद सीजन की पहली जीत दर्ज की।

सैमसन ने शतक के बाद स्पेशल सेलिब्रेशन के पीछे का खोला राज

CSK vs DC मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वह इस शतक को हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को समर्पित करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 

"मैं जानता हूं कि इस स्तर पर लगातार प्रदर्शन करना कितना चुनौतीपूर्ण होता है। मैं इस पारी को उनके लिए समर्पित करना चाहता था।”

सैमसन के इस बयान ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। बता दें कि चेन्नई की टीम का पिछले कुछ सीजन से लगातार खराब प्रदर्शन रहा है, जिसकी वजह से स्टीफन फ्लेमिंग की कोचिंग पर सवाल उठ रहे हैं। काफी सारे फैंस का मानना है कि इस कीवी दिग्गज की कोचिंग स्टाइल पुरानी हो चुकी है और CSK को हेड कोच के रूप में कोई दूसरा विकल्प खोजना चाहिए। 

ऑलराउंड प्रदर्शन से CSK की शानदार जीत

इस मुकाबले में जहां एक ओर संजू सैमसन ने बल्लेबाजी में कमाल किया, वहीं गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कम्बोज ने भी शानदार प्रदर्शन किया। ओवरटन ने 4 विकेट झटके, जबकि कम्बोज ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। टीम के इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने CSK को एक शानदार जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें: CSK vs DC: लगातार तीन हार के बाद चेन्नई की धमाकेदार वापसी, चेपॉक में दिल्ली को हराया; सैमसन का तूफानी शतक

चेन्नई के लिए यह जीत बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीम को इस मुकाबले से पहले लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सैमसन की यह पारी न सिर्फ टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली है, बल्कि टूर्नामेंट में आगे के सफर के लिए भी नई उम्मीद जगाती है।अब देखने वाली बात होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स इस जीत की लय को बरकरार रख पाती है या नहीं। फिलहाल, सैमसन का यह शतक और उनका खास सेलिब्रेशन चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में