CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

CSK की पहली जीत के बाद ही रुतुराज गायकवाड़ को लगा झटका, चला BCCI का हंटर; लाखों का फाइन ठोका

CSK ने DC को हराकर IPL 2026 की पहली जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर BCCI ने बड़ी गलती के लिए लाखों का जुर्माना थोक दिया।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
BCCI fined CSK's captain Ruturaj Gaikwad for slow over rate
BCCI fined CSK's captain Ruturaj Gaikwad for slow over rate

BCCI fined CSK's captain Ruturaj Gaikwad: शनिवार, 11 अप्रैल को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी जीत दर्ज की। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई की टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही विभागों में उम्दा प्रदर्शन किया और दिल्ली की टीम को 23 रनों से मात दी। इस जीत के बाद पांच बार की चैंपियन टीम के खेमे में ख़ुशी का माहौल नजर आ रहा था लेकिन अब मजा थोड़ा किरकिरा हो गया है, क्योंकि BCCI ने कड़ा एक्शन लेते हुए सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर लाखों का जुर्माना ठोक दिया है। 

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित समय पर पूरे ओवर नहीं खत्म कर पाई। इसी वजह से पीली जर्सी वाली टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई, जिसके कारण बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। चेन्नई की टीम की  मौजूदा सीजन में धीमी ओवर गति की पहली गलती थी, इसी वजह से अन्य खिलाड़ी बच गए लेकिन कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर गाज गिर गई और उन्हें लाखों का चूना लग गया है। 

यह भी पढ़ें: CSK vs DC: लगातार तीन हार के बाद चेन्नई की धमाकेदार वापसी, चेपॉक में दिल्ली को हराया; सैमसन का तूफानी शतक

CSK की स्लो ओवर रेट की गलती के कारण कप्तान रुतुराज पर लगा जुर्माना 

आईपीएल के 19वें सीजन के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित समय पर 20 ओवर नहीं डाल पाई और इसी वजह से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि आईपीएल में स्लो ओवर रेट के अलग-अलग नियम हैं और जब कोई टीम पहली बार गलती करती है, तो सिर्फ कप्तान को सजा मिलती है। अगर दूसरी बार गलती हुई तो फिर कप्तान के साथ-साथ प्लेइंग XI के अन्य खिलाड़ी और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी फाइन लगाया जाता है।

CSK vs DC मैच के बाद, आईपीएल की तरफ से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच नंबर 18 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

IPL 2026 में रुतुराज गायकवाड़ का फ्लॉप प्रदर्शन जारी 

मौजूदा आईपीएल सीजन में जहां ज्यादातर टीमों के कप्तान अच्छा प्रदर्शन करते हुए फ्रंट से लीड कर रहे हैं, वहीं रुतुराज गायकवाड़ अभी तक एक भी उल्लेखनीय परफॉरमेंस नहीं दे पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रुतुराज जूझते दिखे और 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। 

इस सीजन रुतुराज ने अभी तक चार पारियां खेली हैं और 14 की औसत से 56 रन ही बना पाए हैं। उन पर काफी सवाल भी उठ रहे हैं। देखना होगा कि शेष मैचों में गायकवाड़ अपने आलोचकों को रन बनाकर जवाब दे पाते हैं या नहीं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में