CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

3 IPL सीजन, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस को दो बार धूल चटाई

आईपीएल इतिहास के वो 3 यादगार सीजन, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग स्टेज के दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
chennai super kings and mumbai indians
chennai super kings and mumbai indians

MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में जब भी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो उसे 'एल क्लासिको' कहा जाता है। हालांकि, आईपीएल 2026 में चेन्नई ने मुंबई पर अपना दबदबा पूरी तरह कायम रखा है। शनिवार, 2 मई को चेपॉक के मैदान पर मिली 8 विकेट की जीत के साथ ही चेन्नई ने इस सीजन में मुंबई को दूसरी बार शिकस्त देने में सफलता हासिल है।

यह आईपीएल इतिहास में केवल तीसरा ऐसा मौका है जब चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी एक सीजन के दोनों लीग मैचों में मुंबई इंडियंस को धूल चटाई हो। इस शर्मनाक हार ने न सिर्फ मुंबई की बल्लेबाजी की कमियों को उजागर किया है, बल्कि उन्हें प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होने की कगार पर खड़ा कर दिया है। इस आर्टिकल में हम उन 3 IPL सीजन के बारे में जिक्र करेंगे, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग स्टेज के दोनों मैचों में मुंबई इंडियंस को हराया है। 

3 IPL सीजन, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस को दो बार धूल चटाई 

1. आईपीएल 2014

इंडियन प्रीमियर लीग 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के हाथों हारने के बाद खत्म हो गया था। टीम ट्रॉफी जीतने से महज 2 जीत दूर रह गई थी। उस सीजन के लीग स्टेज में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को दो बार हराया। चेन्नई के हाथों मुंबई को टूर्नामेंट में पहली हार 13वें मैच में मिली थी, जिसमें CSK ने 7 विकेटों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद CSK ने टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में MI को 4 विकेटों से पटखनी दी थी।

2. आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 के लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस को CSK के हाथों दो बार हार का सामना करना पड़ा था। उस सीजन में चेन्नई ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफायर 2 तक का सफर तय किया था। लीग स्टेज में CSK और MI की पहली भिड़ंत 8 अप्रैल को हुई थी, जिसमें मुंबई को 7 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, MI को दूसरी बार शिकस्त टूर्नामेंट के 49वें मैच में मिली थी।

यह भी पढ़ें: MI IPL 2026 Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस के लिए अब हर मैच बना फाइनल, जानें 14 अंकों के साथ कैसे मिल सकती है एंट्री

3. आईपीएल 2026

आईपीएल के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। इस सीजन के लीग स्टेज में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का दो बार आमना-सामना हुआ और दोनों बार CSK की टीम ने बाजी मारी है। पहली बार चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया और फिर दूसरे मैच में सीएसके ने 8 विकेटों से जीत का परचम लहराया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में