ताजा खबर

डेविड वॉर्नर ने फिर खोल दी 2018 सैंडपेपर कांड की फाइल, ख्वाजा के समर्थन में क्रिकेट बोर्ड पर साधा निशाना

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में 2018 में हुए सैंडपेपर कांड को लेकर अब एक के बाद एक नई परतें खुलती जा रही हैं। उस्मान ख्वाजा के खुलासे के बाद अब डेविड वॉर्नर ने इसे लेकर अपनी बात रखी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
David Warner on Sandpaper Scandal
David Warner on Sandpaper Scandal

David Warner on Sandpaper Scandal: क्रिकेट की दुनिया में कुछ विवाद ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी पीछा नहीं छोड़ते। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास का सबसे चर्चित विवाद भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। करीब 8 साल पहले साउथ अफ्रीका की धरती पर हुए एक शर्मनाक घटनाक्रम ने पूरी दुनिया में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को हिलाकर रख दिया था। उस समय तीन खिलाड़ियों पर कार्रवाई हुई, लेकिन अब एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के खुलासे ने इस पूरे मामले पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच डेविड वॉर्नर ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ऐसा बयान दिया है, जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

सेंडपेपर कांड में ख्वाजा के समर्थन में उतरे डेविड वॉर्नर

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आने वाली आत्मकथा 'Sabr' में 2018 के सैंडपेपर कांड को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। ख्वाजा का दावा है कि केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी सिर्फ डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम और सपोर्ट स्टाफ को इसकी जानकारी थी।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

अब डेविड वॉर्नर ने ख्वाजा के इन दावों का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि ख्वाजा ने जो कुछ भी बताया है, वह 100 फीसदी सही है। वॉर्नर ने अपने बचपन के दोस्त और पूर्व साथी खिलाड़ी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लोगों को इस मामले की सच्चाई जानने का इंतजार था और अब ख्वाजा ने अपनी कहानी सामने रख दी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच पर उठाए सवाल

वॉर्नर ने सिर्फ ख्वाजा का समर्थन ही नहीं किया, बल्कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की उस जांच प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े किए, जो 2018 के विवाद के बाद हुई थी। उन्होंने जांच को जल्दबाजी में की गई और पूरी तरह गलत प्रक्रिया बताई।

वॉर्नर के मुताबिक, उस समय कैमरन बैनक्रॉफ्ट के ठीक बगल में बैठे होने के बावजूद उस्मान ख्वाजा का आधिकारिक तौर पर इंटरव्यू तक नहीं लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मामले से जुड़े एक अहम खिलाड़ी से पूछताछ ही नहीं की गई, तो इस जांच को पूरी तरह निष्पक्ष और पूर्ण रूप से कैसे माना जा सकता है?

यह भी पढ़े- IND W vs SA W: स्मृति मंधाना बनीं टीम इंडिया की फुलटाइम टेस्ट कप्तान, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट की टीम घोषित

वॉर्नर ने कहा कि यह किसी पर उंगली उठाने या पुराने जख्मों को फिर से खोलने का मामला नहीं है। असली मुद्दा जवाबदेही और पारदर्शिता का है। अब उन लोगों से सवाल पूछे जाने चाहिए, जिन्होंने उस समय जांच की जिम्मेदारी संभाली थी।

क्या था 2018 का सैंडपेपर कांड?

यह पूरा विवाद मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच से जुड़ा है। मुकाबले के दौरान कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर सैंडपेपर रगड़ते हुए कैमरे में कैद किया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल आ गया था।

इस मामले में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को 12-12 महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से निलंबित किया गया था, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा था। वॉर्नर पर नेतृत्व से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालने को लेकर भी आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे 2024 में हटा दिया गया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी दिया जवाब

ख्वाजा के खुलासों के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पुरानी जांच का बचाव किया है। बोर्ड का कहना है कि उस समय उपलब्ध कराई गई सभी प्रासंगिक जानकारियों पर विचार किया गया था और वह अपनी जांच के निष्कर्षों को लेकर अब भी आश्वस्त है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में