ताजा खबर

IND W vs SA W: स्मृति मंधाना बनीं टीम इंडिया की फुलटाइम टेस्ट कप्तान, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट की टीम घोषित

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है। इसके लिए तीनों ही फॉर्मेट में टीम का चयन हो गया है, जिसमें अब टेस्ट में भी स्मृति मंधाना फुल-टाइम कप्तान बन गई है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
India Women's Squad for South Africa Tour
India Women's Squad for South Africa Tour

India Women's Squad for South Africa Tour: भारतीय महिला क्रिकेटके टेस्ट फॉर्मेट में भी स्मृति मंधाना का युग शुरू होने जा रहा है।  टीम इंडिया को एक नई टेस्ट कप्तान मिल गई है। दिसंबर में होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय महिला चयन समिति ने तीनों फॉर्मेट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय टीम की कमान स्मृति मंधाना संभालने जा रही है,  लंबे समय से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बनी हुई यह स्टार खिलाड़ी अब टेस्ट क्रिकेट में भी नेतृत्व की नई जिम्मेदारी निभाती नजर आएगी।

स्मृति मंधाना बनीं फुलटाइम टेस्ट कप्तान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को फुलटाइम टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर में होने वाले आगामी ऑल-फॉर्मेट दौरे पर वह टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी। वहीं, टेस्ट और वनडे टीम में दीप्ति शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टी20 टीम में शेफाली वर्मा उपकप्तान होंगी। ये पहली बार होगा जब भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

टेस्ट और वनडे टीम में लगभग एक जैसा स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम में ज्यादातर खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। टेस्ट टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया संभालेंगी।

गेंदबाजी विभाग में दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे को मौका मिला है। वहीं, वनडे टीम में स्नेह राणा की जगह वैष्णवी शर्मा को शामिल किया गया है।

टी20 टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका

टी20 इंटरनेशनल टीम में कुछ नए और युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। इस स्क्वॉड में निकी प्रसाद, जी कमलिनी, अनुष्का शर्मा और प्रेमा रावत जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। इनके अलावा अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी भी टीम का हिस्सा हैं। शेफाली वर्मा को इस फॉर्मेट में उपकप्तान बनाया गया है।

यह भी पढ़े- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिलेगी नई ताकत, जुड़ेंगे 3 धुरंधर खिलाड़ी!

ऐसा रहेगा भारत का साउथ अफ्रीका दौरा

भारतीय महिला टीम दिसंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। दौरे में एक टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं। स्मृति मंधाना के लिए यह दौरा कप्तानी के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी अगुवाई में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की धरती पर कैसा प्रदर्शन करती है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम का स्क्वाड

भारत की टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणानी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिन्तिमनी कलिता, सयाली सतघरे

भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान),  श्री चरणानी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिन्तिमनी कलिता, सयाली सतघरे

भारत की टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणानी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में