IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिलेगी नई ताकत, जुड़ेंगे 3 धुरंधर खिलाड़ी!
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। फिलहाल दोनों ही टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे से मुकाबला कर रही हैं।

India vs New Zealand Test Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में होगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। खास बात यह है कि वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम के तीन तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड में ही रुककर टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे। यानी टीम इंडिया ने कीवी परिस्थितियों में अपनी गेंदबाजी को धार देने के लिए खास प्लान तैयार किया है।
टेस्ट सीरीज के लिए अचानक टीम इंडिया में मिली इन 3 खिलाड़ियों को मौका
दरअसल, भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत बनाने के लिए अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी टेस्ट सीरीज की तैयारियों में टीम के साथ बने रहेंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा टेस्ट टीम के खिलाड़ियों का तैयारी कैंप 11 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें पांच से छह अभ्यास सत्र रखे जाने की योजना है। टीम मैनेजमेंट का फोकस न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में स्विंग और सीम का सामना करने के साथ गेंदबाजों को टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार करने पर होगा।
अर्शदीप, आकिब और गुरनूर को न्यूजीलैंड में ही रूकने को कहा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों को लेकर खास रणनीति बनाई है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भी न्यूजीलैंड में ही रुकेंगे। ये तीनों गेंदबाज टेस्ट सीरीज की तैयारियों में टीम इंडिया की मदद करेंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से किसी खिलाड़ी को टेस्ट टीम में शामिल किया जाएगा या फिर टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े- IPL ट्रेड विंडो में DC के स्टार फिनिशर की बढ़ी डिमांड, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी!
बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिया खास संकेत
कोटक ने वनडे मुकाबलों में मिली परिस्थितियों को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से अहम बताया। उन्होंने कहा कि दोनों वनडे मैचों की पिचों पर सीम और स्विंग देखने को मिली, जो रेड-बॉल क्रिकेट से पहले अच्छी तैयारी साबित हो सकती है। उनके मुताबिक, टेस्ट मैच में भले ही गेंद बदल जाएगी, लेकिन वनडे मुकाबलों से पिच पर घास की मोटाई और बाकी परिस्थितियों को समझने में मदद मिली है। कोटक ने माना कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रही हैं, लेकिन इससे टीम इंडिया की तैयारियों को फायदा मिलेगा।




