IPL ट्रेड विंडो में DC के स्टार फिनिशर की बढ़ी डिमांड, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी!
इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले सीजन से पहले रिटेंशन को लेकर चर्चा काफी तेज है, जहां इस वक्त 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्टार फिनिशर को लेकर हलचल मची है।

IPL 2027 Retention Deadline: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले ही फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को अपने पाले में लाने की जंग तेज हो गई है। 17 नवंबर को रिटेंशन की डेडलाइन तय है और इससे पहले ट्रेड विंडो में जबरदस्त खींचतान देखने को मिल रही है। टीमें अपनी जरूरत और रणनीति के हिसाब से दूसरे फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ियों को ट्रेड करने की कोशिश में जुटी हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के एक स्टार फिनिशर को लेकर भी हलचल तेज हो गई है।
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार फिनिशर पर GT-LSG की नजरें
जिसे पाने के लिए दो फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच जबरदस्त डिमांड होने की खबरें सामने आ रही है। यहां हम दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा की बात कर रहे हैं। उन्हें लेकर ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा है।
आशुतोष शर्मा शर्मा के ट्रेड की चर्चा तेज
दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को लेकर आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो में हलचल तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक, गुजरात टाइटंस ने इस धाकड़ फिनिशर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स से संपर्क किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस संभावित ट्रेड डील में गुजरात की ओर से किसी तेज गेंदबाज को दिल्ली के साथ शामिल किए जाने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आशुतोष शर्मा के बदले दिल्ली कैपिटल्स को किस खिलाड़ी का विकल्प मिल सकता है। अगर यह डील फाइनल होती है तो दोनों फ्रेंचाइजियों के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
गुजरात और लखनऊ की नजरें फिनिशिंग रोल पर टिकी
आशुतोष शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने की रेस में सिर्फ गुजरात टाइटंस ही नहीं, बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स भी शामिल हो गई है। दोनों फ्रेंचाइजियां अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहती हैं। खासतौर पर उन्हें ऐसे विस्फोटक फिनिशर की तलाश है, जो दबाव के समय तेजी से रन बनाकर टीम को जीत दिला सके। ऐसे में आशुतोष दोनों टीमों के लिए एक अहम विकल्प साबित हो सकते हैं।
दोनों फ्रेंचाइजी कर रही हैं दिल्ली कैपिटल्स से संपर्क
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने कुछ महीने पहले ही आशुतोष को लेकर दिल्ली कैपिटल्स से संपर्क किया था। हालांकि, उस वक्त दिल्ली ने इस प्रस्ताव में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। अब टीम के मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ में हुए बदलाव के बाद इस ट्रेड डील पर दोबारा विचार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।




