ताजा खबर

15 साल की उम्र में वैभव का विश्व रिकॉर्ड पर हमला! 14 नवंबर को करने जा रहे हैं वो कारनामा, जो पहले कभी नहीं हुआ!

भारतीय टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। वो 14 नवंबर को मैदान में उतरने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Vaibhav Sooryavanshi to Create History
Vaibhav Sooryavanshi to Create History

Vaibhav Sooryavanshi to Create History: टी20 क्रिकेट में इन दिनों एक ऐसा युवा बल्लेबाज छाया हुआ है, जिसकी उम्र भले ही खेलने-कूदने की हो, लेकिन उसके कारनामे बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर रहे हैं। बल्ले से लगातार धमाका करने वाला यह खिलाड़ी अब एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर खड़ा है, जो क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगी। खास बात यह है कि इसके लिए उसे कोई शतक या अर्धशतक बनाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बस 14 नवंबर को मैदान पर कदम रखते ही वह दुनिया के एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेगा। जी हां, यहां बात हो रही है बिहार के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की, जिन्हें हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की कप्तानी सौंपी गई है।

15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा T20 कप्तान बनेंगे वैभव

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है। बिहार का पहला मुकाबला इसी दिन सौराष्ट्र के खिलाफ इंदौर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जैसे ही वैभव सूर्यवंशी कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरेंगे, उनके नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के टी20 कप्तान बन जाएंगे। मौजूदा समय में यह रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम है, जिन्होंने 17 साल और 311 दिन की उम्र में साइप्रस के खिलाफ टी20 मुकाबले में कप्तानी की थी। वैभव उनसे करीब दो साल कम उम्र में यह कारनामा करने जा रहे हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

भारत के भी सबसे युवा T20 कप्तान बन जाएंगे वैभव

वैभव सिर्फ विश्व रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ेंगे, बल्कि भारतीय क्रिकेट में भी इतिहास रचेंगे। वह भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड महिपाल लोमरोर के नाम दर्ज है। उन्होंने 2018 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान राजस्थान की कप्तानी 18 साल और 67 दिन की उम्र में की थी। अब वैभव महज 15 साल की उम्र में उनसे यह रिकॉर्ड छीनने वाले हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने इस युवा खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपकर उन पर बड़ा भरोसा जताया है।

यह भी पढ़े- न्यूजीलैंड सीरीज खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी फिर से दिखेंगे एक्शन में, खुद सूर्यवंशी ने इस बड़े टूर्नामेंट में उतरने के दिए संकेत

सिर्फ एक मैच में करेंगे बिहार की कप्तानी

हालांकि वैभव सूर्यवंशी के फैंस के लिए एक बात थोड़ी निराशाजनक हो सकती है। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी सिर्फ एक ही मुकाबले में कर पाएंगे। दरअसल, उन्हें एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में भी चुना गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का पहला मैच खेलने के बाद वह एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए कतर रवाना हो जाएंगे। एशिया कप 19 नवंबर से दोहा में शुरू होगा और इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है।

कप्तानी के साथ वैभव के सामने होगी नई चुनौती

अब तक अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव के लिए यह जिम्मेदारी एक नया अनुभव होगी। इतनी कम उम्र में बिहार की कप्तानी और दुनिया का सबसे युवा टी20 कप्तान बनने का मौका उनके करियर का बेहद खास पड़ाव साबित हो सकता है। हालांकि, उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती इस उपलब्धि को मैदान पर अच्छे प्रदर्शन में बदलने की होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 14 नवंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ वैभव सिर्फ रिकॉर्ड बनाते हैं या अपनी कप्तानी में बिहार को जीत भी दिलाते हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में