ताजा खबर

न्यूजीलैंड सीरीज खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी फिर से दिखेंगे एक्शन में, खुद सूर्यवंशी ने इस बड़े टूर्नामेंट में उतरने के दिए संकेत

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के दौरे पर पूरे मौके नहीं मिल सके। जिसके बाद अब वो एक बड़े टूर्नामेंट में मैदान में अपना जलवा दिखाने उतरेंगे।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Vaibhav Sooryavanshi’s Next Event
Vaibhav Sooryavanshi’s Next Event

Vaibhav Suryavanshi’s Next Event: भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का न्यूजीलैंड दौरे पर सफर अब खत्म हो गया है, लेकिन उनके बल्ले का धमाका देखने के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे इस युवा बल्लेबाज ने अब अपने अगले क्रिकेटिंग पड़ाव को लेकर ऐसा संकेत दिया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

न्यूजीलैंड दौरा खत्म अब एक और बड़े इवेंट में वैभव की होगी वापसी

खास बात यह है कि इस बार उनका अगला ठिकाना कोई विदेशी दौरा नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट का बड़ा मंच हो सकता है। खुद वैभव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने अगले टूर्नामेंट में खेलने की ओर इशारा किया है। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर टूर्नामेंट का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके पोस्ट से एक बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर दिया बड़ा संकेत

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में खेलने की ओर इशारा किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर इस टूर्नामेंट का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके संकेतों से माना जा रहा है कि वह बिहार की टीम के लिए इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फैंस को एक बार फिर वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े- एक साल का इंतजार खत्म! जसप्रीत बुमराह की टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट में बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में भी उनके खेलने की संभावना है। बिहार की टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में वैभव के उतरने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, युवा बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का लोगो लगाकर उसके ऊपर 'Soon' लिखा है। वैभव की इस पोस्ट को उनके अगले क्रिकेटिंग असाइनमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वह इंडिया ए के लिए मैदान पर उतरने से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की जर्सी पहनकर अपना दम दिखा सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार के लिए खेलते नजर आ सकते हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड दौरे के बाद उनका घरेलू क्रिकेट में लौटना तय कार्यक्रम का हिस्सा हो सकता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भारत का प्रमुख घरेलू टी20 टूर्नामेंट है, जिसमें देशभर की टीमें हिस्सा लेती हैं। इस टूर्नामेंट में खेलने से वैभव को बड़े खिलाड़ियों के बीच अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने का एक और मौका मिल सकता है।

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में