एक साल का इंतजार खत्म! जसप्रीत बुमराह की टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले करीब एक साल से रेड बॉल फॉर्मेट से दूर हैं, जो अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वापसी करने वाले हैं।

Jasprit Bumrah comeback update: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक खुश खबर सामने आई है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। अपनी रफ्तार और घातक गेंदबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाले जसप्रीत बुमराह एक बार फिर रेड बॉल क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह करेंगे वापसी
करीब एक साल बाद उनके हाथ में लाल गेंद नजर आ सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह की न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में हो सकती है। ऐसे में इस मुकाबले पर हर किसी की नजरें टिक गई हैं, क्योंकि बुमराह की वापसी सिर्फ एक मैच खेलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है।
जसप्रीत बुमराह पिछले करीब 1 साल से रेड बॉल फॉर्मेट से हैं दूर
नवंबर 2025 में आखिरी बार टेस्ट फॉर्मेट में नजर आने वाले जसप्रीत बुमराह भारत-ए के न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ होने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलने उतरेंगे। न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबला 7 नवंबर से लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल मैदान पर शुरू होने जा रहा है। इस मैच में जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी भारतीय टीम के लिए काफी अहम होगी।
दरअसल, बुमराह इस मुकाबले के जरिए न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को परखना चाहेंगे। इससे पहले वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाए थे, क्योंकि घुटने की चोट से वह समय रहते पूरी तरह उबर नहीं सके थे। ऐसे में रेड बॉल क्रिकेट में उनकी वापसी आगामी टेस्ट सीरीज से पहले काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़े- वनडे फॉर्मेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह की वापसी काफी अहम
टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज से आराम देने का फैसला किया है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का महत्व माना जा रहा है। भारतीय टीम इस अहम टेस्ट श्रृंखला से पहले बुमराह की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। ऐसे में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट उनके लिए अपनी मैच फिटनेस परखने और रेड बॉल क्रिकेट की लय हासिल करने का शानदार मौका होगा। मुख्य टीम के साथ जुड़ने से पहले इस मुकाबले में गेंदबाजी करना बुमराह को टेस्ट सीरीज के लिए बेहतर तरीके से तैयार कर सकता है।




