ताजा खबर

वनडे फॉर्मेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

क्रिकेट में एक बल्लेबाज की नंबर-3 की पोजिशन हमेशा ही खास रही है। इस सबसे महत्वपूर्ण नंबर पर वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने अपना अलग ही लोहा मनवाया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Most Runs at Number-3 in ODI
Most Runs at Number-3 in ODI

Most Runs at Number-3 in ODI: वनडे क्रिकेट में नंबर-3 का बल्लेबाजी क्रम हमेशा से बेहद खास माना जाता है। इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी को एक तरफ पारी संभालने की जिम्मेदारी निभानी होती है, तो दूसरी तरफ जरूरत पड़ने पर तेजी से रन भी बनाने होते हैं। दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने इस नंबर पर उतरकर अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन जब बात रनों के मामले में बादशाहत की आती है, तो एक भारतीय बल्लेबाज बाकी सभी से काफी आगे नजर आता है।

खास बात यह है कि इस खिलाड़ी ने न सिर्फ रनों का अंबार लगाया है, बल्कि औसत और शतकों के मामले में भी ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां तक पहुंचना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। यहां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के किंग विराट कोहली की, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है।

#1. विराट कोहली- 13062 रन

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहलीका वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर रिकॉर्ड अविश्वसनीय है। उन्होंने इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए अब तक 13,062 रन बना लिए हैं और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। विराट ने इस दौरान 61.61 की शानदार औसत से रन बनाए हैं। उनके नाम नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 48 शतक और 70 अर्धशतक दर्ज हैं। आंकड़ों से साफ है कि विराट ने इस पोजीशन पर न सिर्फ निरंतरता दिखाई है, बल्कि बड़ी पारियां खेलने की अपनी काबिलियत से भी दुनिया को प्रभावित किया है। दूसरे नंबर पर मौजूद रिकी पोंटिंग से वह 400 रन से ज्यादा आगे हैं। यही वजह है कि नंबर-3 पर विराट की बादशाहत को चुनौती देना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

#2. रिकी पोंटिंग- 12662 रन

इस सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी के लिए मशहूर पोंटिंग ने वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर उतरकर 12,662 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 42.48 का रहा। पोंटिंग के बल्ले से इस पोजीशन पर 29 शतक और 74 अर्धशतक निकले। ऑस्ट्रेलिया को दो बार वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले पोंटिंग लंबे समय तक इस मामले में शीर्ष पर रहे, लेकिन अब विराट कोहली ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।

यह भी पढ़े- विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में हासिल किया ऐसा मुकाम जो आज तक कोई नहीं छू सका!

#3. कुमार संगकारा- 9747 रन

तीसरे स्थान पर श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा मौजूद हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 9,747 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 44.71 का रहा। संगकारा ने इस पोजीशन पर 18 शतक और 66 अर्धशतक लगाए। श्रीलंका के लिए लंबे समय तक बल्लेबाजी की रीढ़ रहे संगकारा ने अपनी तकनीक, धैर्य और निरंतरता से कई यादगार पारियां खेलीं। हालांकि, रनों के मामले में वह विराट कोहली और रिकी पोंटिंग से पीछे हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में