DC vs GT मैच पर बारिश का साया! क्या बिना टॉस के ही रद्द होगा मुकाबला? जानें दिल्ली का वेदर अपडेट
आईपीएल 2026 में 8 अप्रैल को DC vs GT मुकाबला खेला जाना है, लेकिन दिल्ली के खराब मौसम और बारिश के खतरे ने चिंता बढ़ा दी है। क्या मैच पर पड़ेगा असर? जानिए पूरा वेदर अपडेट।

Rain Threat Looms Over DC vs GT IPL 2026 Clash: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। इसके साथ ही मुकाबलों पर बारिश का असर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को कोलकाता में बारिश के कारण KKR vs PBKS मुकाबला 3.4 ओवर के बाद ही रद्द करना पड़ा। वहीं, मंगलवार को RR vs MI मैच देरी से शुरू हुआ, जिसमें सिर्फ 11-11 ओवर का खेल ही संभव हो सका। अब बुधवार, 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का 14वां मुकाबला खेला जाना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, लेकिन इस मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।
इसी वजह से दिल्ली का वेदर अपडेट चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं कि DC vs GT का मुकाबला हो पाएगा या नहीं, या फिर इसमें भी बारिश खलल डाल सकती है। जब भी मैच में बारिश का असर पड़ता है तो फैंस को निराशा हाथ लगती है, क्योंकि इससे खेल का रोमांच फीका पड़ जाता है। वहीं, अगर मैच देरी से शुरू होता है तो कई अन्य समस्याएं भी सामने आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले के दौरान दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।
DC vs GT मुकाबले के दौरान दिल्ली का वेदर अपडेट
AccuWeather के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में सुबह के समय मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ-साथ स्थिति बिगड़ सकती है। दोपहर तक बादल छाने की संभावना है और दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। इस दौरान भारी बारिश की 51% संभावना है, जिससे मैच में देरी या पिच की स्थिति पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।
दोपहर में बारिश की आशंका के बावजूद, मैच के निर्बाध रूप से होने की उम्मीद बनी हुई है। शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच सूर्य के थोड़े समय के लिए निकलने की संभावना है, जिससे पिच शुष्क हो जाएगी, हालांकि इस दौरान हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि शाम 7 बजे के बाद, जब टॉस होना है, बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। शाम होते-होते आसमान साफ होने की संभावना है और अरुण जेटली स्टेडियम में केवल तेज हवाएं चलेंगी।
यह भी पढ़ें: 5 बल्लेबाज जिन्होंने IPL में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के
अगर बात करें कंडीशंस की तो दिल्ली में शाम के समय गर्मी रहने वाली है, क्योंकि तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उमस के कारण खिलाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर खेल की शुरुआत में। हालांकि मैच तय समय पर होने की उम्मीद है, लेकिन दोपहर की बारिश से खेल पर असर पड़ सकता है, खासकर आउटफील्ड की स्थिति और पिच के व्यवहार पर। बारिश के कारण खेल रुकने के बाद मैदान को मैच के लिए तैयार रखने में ग्राउंड स्टाफ की अहम भूमिका होगी।
DC vs GT मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी दार, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जेमिसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी
गुजरात टाइटंस का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




